Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुजरात: सरकार के काम-काज से जनता संतुष्ट है या नहीं, CSDS के सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले जवाब

gujarat assembly election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले मौजूदा सरकार के कार्यकाल को लेकर एक बड़ा सर्वे हुआ है। यह सर्वे लोकनीति-सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (CSDS) ने किया। इस सर्वे से कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। सर्वे में गुजरात की जनता से पिछले 5 वर्षों में सरकार के प्रदर्शन पर राय मांगी गई। CSDS के मुताबिक, सर्वे में शामिल लगभग दो-तिहाई लोगों ने कहा कि वे राज्य सरकार के प्रदर्शन से संतुष्ट (पूरी तरह या कुछ हद तक) थे। जबकि, शेष एक तिहाई ने सरकार के प्रदर्शन पर असंतोष (पूरी तरह या कुछ हद तक) जताया।

ahead of gujarat assembly elections 2022: csds-lokniti-survey on work-of-the-gujarat-government

लोकनीति-सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (CSDS) के सर्वे (CSDS-Lokniti survey 2022) के मुताबिक, 10 में से 3 लोगों ने कहा- सरकार ने सबके लिए काम किया। यह पूछे जाने पर कि क्या गुजरात में भाजपा सरकार के कार्यकाल में सभी के लिए विकास हुआ है, केवल अमीरों के लिए, या बिल्कुल नहीं हुआ- तब हर 10 उत्तरदाताओं में से केवल 3 ने कहा कि विकास सभी वर्गों के लिए हुआ है। वहीं, आधे से अधिक उत्तरदाताओं ने कहा कि विकास केवल अमीरों (52%) के लिए हुआ है।

ahead of gujarat assembly elections 2022: csds-lokniti-survey on work-of-the-gujarat-government

यहां आप उक्‍त सर्वे से जुड़े प्रश्‍नों पर लोगों की राय जान सकते हैं। सर्वे कराने वाली एजेंसी की ओर से कहा गया है कि, अब राज्‍य सरकार के काम से संतुष्ट लोगों की संख्या में पिछली बार की अपेक्षा बढ़ोतरी देखी गई है।

ahead of gujarat assembly elections 2022: csds-lokniti-survey on work-of-the-gujarat-government

Recommended Video

    Himachal Election: देश के पहले वोटर 105 साल के Shyam Saran Negi ने डाला वोट | वनइंडिया हिंदी | *News

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+