महाराष्ट्र में हत्थे चढ़े तांत्रिक का खुलासा- 14 लड़कियों से किया रेप, 2 बीवी - 7 संतानों संग रहता था

नवसारी। राज्य पुलिस ने एक ऐसे पाखंडी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है, जो बलात्कार करने के लिए लड़कियों को भगवान की कृपा बरसाने का झांसा देता था। अपनी विधि के दौरान वह शंकर-पार्वती विवाह के नाम पर लड़कियों के साथ फेरे लेता था और वारदात के बाद रफ्फूचक्कर हो जाता था। पुलिस के अनुसार, उसका नाम विष्णु चतुर नाइक (37) है। जो कि, महाराष्ट्र के नंदूरबार में दो पत्नियों और सात बच्चों के साथ रह रहा था। लड़कियों का यौन शोषण करने के ​लिए वह कई बार गुजरात आया। वह अपने साथ 2 सेवक भी रखता था।

a Tantrik caught by police, who Reveals he had raped with 14 Women

पाखंडी तांत्रिक के उन दो सेवकों की पहचान अब्दुल रज्जाक और रामसेवक पटेल के तौर पर हुई है। वह उनकी मदद से लड़की को अगवा करता था। गुजरात में नवसारी जिले के एक गांव की दो सगी बहनों को भी उसने हवस का शिकार बनाया था। उसी मामले में तांत्रिक समेत उसके दो सेवकों को पुलिस द्वारा अब अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि दो बहनों से उक्त पाखंडी ने तांत्रिक विधि में ही शादी कर ली थी। फिर दुष्कर्म किया। फिर दोनों बहनों के गर्भवती होने पर छोटी बहन को भगा ले गया।

बेटियों के पिता ने जब थाने में शिकायत की तो पुलिस ने छोटी बहन को छुड़वाकर तीनों आरोपितों को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी के दो सेवकों ने बताया कि, विष्णु तांत्रिक विधि के नाम पर अब तक करीब 14 लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है। वहीं, पुलिस अब जानने की कोशिश कर रही है कि क्या उसकी दोनों पत्नियां भी उसके अपराध में शामिल थीं। पुलिस का कहना है कि, आरोपी तांत्रिक विष्णु चतुर नाइक ने कुबूला है​ कि वह महाराष्ट्र के नंदूरबार में वह दो पत्नियों और सात बच्चों के साथ रहता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+