गुजरात में रह रहे बिहार के मजदूर ने पत्नी को लात-घूंसों से मार डाला, वो गांव जाना चाहती थी

सूरत। यहां लिंबायत क्षेत्र में एक महिला अपने गांव जाना चाहती थी। उसके पति को यह इतना नागवार गुजरा कि, महिला की निर्ममता से हत्या कर दी। पत्नी को मारकर पति ने खुद को पुलिस के हवाले भी कर दिया। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

संवाददाता के अनुसार, पति द्वारा पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने गृह क्लेश को वजह बताया है। लिंबायत क्षेत्र के गोडादरा गणेशनगर इलाके में यह वारदात अंजाम दी गई। जहां किराए के मकान में रहते शिवहरी सिंह सीताराम यादव ने अपनी पत्नी रूमीदेवी की हत्या कर दी। शिवहरी सिंह मूलत: बिहार के बक्सर जिले के देवेनपुर गांव का रहने वाला है।

a migrant worker from bihar killed his wife in surat

शिवहरी सिंह यहां कपड़ा बाजार में माल ढुलाई का काम करता था। कोविड-19 के चलते लॉकडाउन लागू होने के बाद से उसका काम-धंधा बंद हो गया था। शहर में काम नहीं होने के कारण उसकी पत्नी उससे गांव जाने के लिए कह रही थी। हालांकि, गांव जाने का कोई जुगाड़ नहीं होने के कारण से पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। तब रूमीदेवी अकेले ही गांव जाने की बात कर देवध गांव की ओर चल पड़ी।

शिवहरीसिंह उसे रोकने के लिए उसके पीछे दौड़ पड़ा। रूमादेवी को उसने पकड़ लिया और गन्ने के खेत में खींच ले गया। उसने रूमादेवी को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। बेहोश हुई रूमादेवी फिर नहीं उठ सकी। वह मर चुकी थी। तब शिवहरीसिंह भी रात भर वहीं बैठा रहा और सुबह 5 बजे उसने पुलिस को फोन किया। जिसके बाद लिंबायत पुलिस वहां पहुंची।

पुलिस ने देखा कि, शिवहरीसिंह थर-थर कांप रहा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस खेत में पहुंची और उसकी पत्नी की लाश को उठवाकर अस्पताल भिजवाया। उधर, पूछताछ में पति शिवहरीसिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। उसी की प्राथमिकी के आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि, पिछले काफी दिनों से पति-पत्नी में गृहक्लेश चल रहा था।

a migrant worker from bihar killed his wife in surat

शिवहरीसिंह के हत्या कुबूल करने के बाद यह बात सामने आई है कि, सब्जी लेने के बाद शिवहरीसिंह पत्नी को घुमाने के बहाने देवध गांव की ओर गन्ने के खेत में ले गया।वहां उसने पत्नी के चेहरे पर लात-घूंसे मारे। बेरहमी पूर्वक पीटा। जब वह निढाल होकर गिर गई तो वह भी वहीं पर बैठ गया। सुबह पांच बजे उसने पुलिस को फोन किया तो उसे उम्मीद थी कि वह जिंदा होगी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+