किसानों से खरीदे अनार की रकम चुकाने जा रहे व्यापारी को मारकर नर्मदा में फेंका, 41 लाख कैश समेत कार भी लूटी

अहमदाबाद। गुजरात के डीसा शहर में रहने वाले फलों के एक व्यापारी को मारकर पालनपुर के निकट नर्मदा नहर में फेंक दिया गया। जहां आज लाश मिलने पर उनकी हत्या की पुष्टि हुई। उनका नाम संजय परमार था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि, संजय परमार मंगलवार सुबह 41 लाख रुपए कैश लेकर घर से निकले थे। वे यह रकम थराद तहसील के किसानों को देने जा रहे थे। उन्होंने किसानों से बड़ी मात्रा में अनार खरीदे थे। हालांकि, रास्ते में ही किसी ने संजय को लूट लिया। उसके बाद हाथ-पैर बांधकर नर्मदा में फेंका गया।

a businessman who was going to pay the amount to farmers, robbers threw him in the Narmada canal

पुलिस ने आशंका जताई है कि, संजय को गला घोंटकर मारा गया। पुलिस ने उनके परिजनों से बात की है। परिजनों का कहना है कि, वह घर पर यह बोलकर गए थे कि रात तक लौट आएंगे, लेकिन नहीं लौटे। वहीं, संजय की पत्नी बोलीं- दिन में मेरी पति से कॉल पर बात हुई थी। उस दौरान उनके पास कोई और शख्स भी मौजूद था, जो हिंदी भाषा में बात कर रहा था। वहीं, पुलिस ने पता किया कि, जिस गांव के लिए संजय रवाना हुए थे, वो रात के 10 बजे तक भी किसानों तक नहीं पहुंचे, जिन्हें रकम चुकाने निकले थे।

a businessman who was going to pay the amount to farmers, robbers threw him in the Narmada canal

संजय की वो कार भी पुलिस को नहीं मिल पाई है, जिससे वो रवाना हुए थे। इससे स्पष्ठ है कि संजय की हत्या लूट के इरादे से ही की गई और रकम लूटने के बाद नर्मदा में फेंक दिया गया। उसके बाद लुटेरे उनकी कार भी लेकर भाग गए। फिलहाल पुलिस आगे की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+