95 किलो गोल्ड, 60 लाख कैश और 3 करोड़ की घड़ियां, अहमदाबाद के बंद फ्लैट से मिली अकूत संपत्ति
Ahmedabad News: गुजरात के अहमदाबाद स्थिति एक बंद फ्लैट से अकूत संपत्ति मिली है। इस अकूत संपत्ति को देखकर डॉयरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) और एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) के कर्मचारी भी हैरान रह गए। दरअसल, यहां छापेमारी में 95 किलो से ज्यादा सोना जब्त किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमदाबाद स्थिति बंद फ्लैट से गोल्ड के साथ-साथ 60 लाख रुपए से ज्यादा कैश और तीन करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की महंगी घड़ियां भी बरामद की गई हैं। फ्लैट से जो कैश मिला है उससे गिनने के लिए मशीन तक मंगवानी पड़ी। ऐसा बताया जा रहा है कि जो गोल्ड मिला है, वो स्मगलिंग के जरिए लाया गया था।

यह गोल्ड और कैश अहमदाबाद के एक बंद पड़े रिहायशी फ्लैट से सोमवार शाम को बरामद हुआ है। 17 घंटे तक चली इस छापामारी में कई बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं। जांच एजेंसियों ने जिस फ्लैट पर छापा मारा है, वो फ्लैट मेघ शाम का बताया जा रहा है। मेघ शाह स्टॉक मार्केट ऑपरेटर है।
खबर के मुताबिक, शाह मूल रूप से वाव थराद के जेतारड़ा गांव का रहना वाला है। फिलहाल, वह मुंबई में रहता है। इसने आविष्कार अपार्टमेंट में फ्लैट किराए पर लिया था। बता दें कि एटीएस को एक खुफिया जानकारी मिली थी कि विदेश से गैरकानूनी तरीके से सोना स्मगल कर अहमदाबाद लाया गया है।
इस सूचना के आधार पर एटीएस और डीआरआई ने यह छापेमारी की है। छापेमारी में फ्लैट से करीब 95.5 सोना, 60 से 70 लाख रुपए कैश और अन्य कीमती सामान बरामद हुआ। सोने की कीमत करोड़ों रुपए में आंकी जा रही है, जिसकी सटीक गणना अभी जारी है। फ्लैट से जो 11 लग्जरी घड़ियां मिलीं, जिनमें पाटेक फिलिप, फ्रैंक मुलर और जैकब एंड कंपनी जैसे ब्रांड शामिल हैं।
स्मगलिंग का हो सकता है बड़ा मामला
अधिकारियों का कहना है कि यह स्मगलिंग का एक बड़ा मामला हो सकता है और पूछताछ में और भी अहम जानकारी सामने आ सकती है। महेंद्र शाह और मेघ शाह से पूछताछ शुरू हो गई है और अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश में है कि इस सोने की स्मगलिंग का स्त्रोत क्या था और इसे कहां से लाया गया।












Click it and Unblock the Notifications