83 साल की दादी और 4 माह के पोते समेत 7 सदस्यीय पूरे परिवार ने दी कोरोना को मात

सूरत। गुजरात में सूरत से आज कोरोना की हार से जुड़ी ऐसी खबर आई है, जिसे पढ़कर सबको तसल्ली का अहसास होगा। सूरत के अडाजन में रहने वाले एक परिवार के 4 माह के बच्चे, 83 साल की दादी समेत 7 लोगों में वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सभी घर पर ही आइसोलेट किए गए। डॉक्टरों ने उपचार जारी रखा।

7 Family Members, Including 83 year old Grandmother And 4 month old Grandson, Recovered from Covid 19

अब 83 साल की दादी और 4 माह के पोते समेत पूरा परिवार स्वस्थ है। ताजा रिपोर्ट में उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। यानी, सभी 7 लोगों ने कोरोना को हरा दिया। संवाददाता ने बताया कि, उक्त परिवार मूल रूप से महाराष्ट्र का है और बीते 2 साल से सूरत के अडाजन में रह रहा है। जिनमें 83 वर्षीय रुक्मिणी आराध्या व उनके पोते शिवांश और परिवार के अन्य लोगों को सर्दी-खांसी तथा बुखार आया था। सभी ने 17 अगस्त को पीएचसी सेंटर पर जांच करवाई।

जांच रिपोर्ट में परिवार के 7 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों ने होम आइसोलेशन में रहकर इलाज लेने की सलाह दी। पूरे कुनबे में 83 वर्षीय रुक्मिणी की तबीयत ज्यादा खराब थी, तो उन्हें 17 अगस्त को सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहां से भी बाद में उन्हें महावीर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बीच में 25 अगस्त को तबियत ठीक होने पर रुक्मिणी को महावीर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। हालांकि, घर आने के दो ही दिन बाद उनकी तबियत फिर खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें 27 अगस्त को फिर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर, लगभग 20 दिन तक उपचार चला। उसके बाद डिस्चार्ज की गईं और 14 दिन होम आइसोलेशन में रहीं। अब खबर है कि, रुक्मणी समेत पूरा परिवार संक्रमण से मुक्त हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+