खुद से शादी रचाने जा रही Vadodara की क्षमा बिंदु, फेरे से लेकर होंगी शादी की कसमें, नहीं होगा तो कोई दूल्हा

खुद से शादी रचाने जा रही Vadodara की क्षमा बिंदु, फेरे से लेकर होंगी शादी की कसमें, नहीं होगा तो कोई दूल्हा

वडोदरा, 02 जून: कई बार कुछ लोग ऐसी चीजे करते है कि वो सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि मीडिया तक की सुर्खियों में छा जाते है। ऐसा ही एक मामला गुजरात के वडोदरा से सामने आया है, जो काफी चौंकाने वाला है। जी हां...यहां 11 जून को एक शादी होने वाली है, जिसमें एक दुल्हन सजधज कर मंडप में आएंगी। लेकिन, उसके साथ फेरे लेने के लिए कोई दूल्हा नहीं होगा। आप यह सोचकर हैरान होंगे कि जब दूल्हा नहीं होगा तो वह किसके साथ शादी करेगी? दरअसल, लड़की खुद के प्यार में दीवानी है ओर इसने किसी और से नहीं, बल्कि खुद से ही शादी रचाने का निर्णय लिया है।

Recommended Video

    Sologamy: खुद से शादी करेगी लड़की, फे़रे से लेकर Honeymoon तक अकेले ही..| वनइंडिया हिंदी । #Offbeat
    11 जून को खुद से शादी करेगी क्षमा बिंदु

    11 जून को खुद से शादी करेगी क्षमा बिंदु

    24 वर्षीय क्षमा बिंदु किसी भी अन्य भारतीय दुल्हन की तरफ अपनी शादी की तैयारियों में जुटी हुई हैं। क्षमा ने अपने लिए लहंगा, गहने खरीदे है और पार्लर भी बुक कराया है। वह 11 जून को दुल्हन बनकर मंडर में बैठने को तैयार हैं। इसके लिए क्षमा बिंदू ने पूरी तैयारी कर ली है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के मुताबिक, अपनी शादी के लिए क्षमा ने गोत्री का मंदिर चुना है। इतना ही नहीं, शादी में लेने के लिए खुद से पांच कसमें लिखी हैं।

    इस शादी में न कोई दूल्हा होगा न बारात

    इस शादी में न कोई दूल्हा होगा न बारात

    क्षमा बिंदु द्वारा खुद से शादी रचाने की बात सुनने में थोड़ी अविश्वसनीय लग सकता है, लेकिन यह सच है। ऐसा नहीं है कि कोई लड़की पहली बार खुद से शादी कर रही है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में भी पेट्रीसिया क्रिस्टीन नाम की लड़की ने खुद से शादी रचाई थी। ब्राजील की मॉडल क्रिस गैलेरा ने सितंबर 2021 में खुद से शादी रचा कर सुर्खियां बटोरती थी। तो वहीं, अब वडोदरा की क्षमा बिंदू भी खुद से शादी रचाने जा रही है।

    क्षमा बिंदू की शादी पारंपरिक अनुष्ठान के साथ होगी

    क्षमा बिंदू की शादी पारंपरिक अनुष्ठान के साथ होगी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्षमा बिंदू की शादी फेरे से लेकर पारंपरिक अनुष्ठान और यहां तक कि सिंदूर पहनने तक, शादी में सब कुछ होगा। लेकिन न कोई दूल्हा होगा और न कोई बड़ी मोटी बारात। गुजरात ही नहीं भारत में संभवत: यह पहली एकल विवाह है, जिसमें कोई दूल्हा नहीं होगा। इतना ही नहीं, शादी के बाद क्षमा हनीमून पर भी जाएंगी। इसके लिए उन्होंने गोवा को चुना है जहां वह दो हफ्ते तक रहेंगी।

    कभी शादी नहीं करना चाहती थी: क्षमा बिंदू

    कभी शादी नहीं करना चाहती थी: क्षमा बिंदू

    क्षमा बिंदू की मानें तो वह कभी शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन दुल्हन बनना चाहती थी। इसलिए मैंने खुद से शादी करने का फैसला किया। इसके लिए क्षमा ने सबसे पहले यह पता लगाने के लिए कुछ ऑनलाइन शोध किया कि क्या देश में किसी महिला ने खुद से शादी की है, लेकिन उसे कोई नहीं मिला। उसने कहा, 'शायद मैं अपने देश में आत्म-प्रेम का एक उदाहरण स्थापित करने वाली पहली लड़की हूं।'

    'खुद से करती हूं प्यार, इसलिए...'

    'खुद से करती हूं प्यार, इसलिए...'

    क्षमा बिंदू एक प्राइवेट फर्म में काम करती है। क्षमा ने कहा, 'स्व-विवाह स्वयं के लिए और स्वयं के लिए बिना शर्त प्यार होने की प्रतिबद्धता है। यह आत्म-स्वीकृति का कार्य भी है। लोग किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करते हैं जिससे वे प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करता हूं और इसलिए यह शादी भी खुद से कर रही हूं।'

    माता-पिता ने आशीर्वाद के साथ दी मंजूरी

    माता-पिता ने आशीर्वाद के साथ दी मंजूरी

    क्षमा ने जब अपने माता-पिता को यह बात बताई तो वह पहले काफी हैरान हुए, लेकिन बाद में वो मान गए। क्षमा ने कहा, उनके माता-पिता खुले विचारों वाले हैं और उन्होंने उनकी शादी को अपना आशीर्वाद दिया है। कहा कि कुछ लोग आत्म-विवाह को अप्रासंगिक मान सकते हैं। 'लेकिन मैं वास्तव में जो चित्रित करने की कोशिश कर रही हूं वह यह है कि महिलाएं मायने रखती हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+