अहमदाबाद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार पार, वायरस से 1423 लोगों की जान गई

अहमदाबाद। गुजरात का अहमदाबाद शहर कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देश के टॉप-10 शहरों में चौथे नंबर पर चल रहा है। यहां वायरस के संक्रमण के 20 हजार मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात में कोरोना से मरने वाले 70% से ज्यादा मरीज इसी शहर से थे। अब तक इस शहर में 1,423 लोगों की जान जा चुकी है। पूरे गुजरात की बात करें, तो कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा 1,809 पहुंच गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में अहमदाबाद में 13 मौतें हुईं। जिनमें कई महिलाएं भी शामिल थीं।

15,660 मरीज अहमदाबाद में ठीक भी हुए

15,660 मरीज अहमदाबाद में ठीक भी हुए

बीते रोज इसी शहर में संक्रमण के 211 नए केस दर्ज हुए। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि, कुल संक्रमितों की 20,480 हो गई है। वहीं, 181 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस जिले में अब तक 15,660 मरीज ठीक हो चुके हैं। 211 नए मामलों में से 198 अहमदाबाद नगर निगम सीमा क्षेत्र में सामने आए, जबकि बाकी 13 मामले जिले के अन्य हिस्सों से हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, कल जान गंवाने वाले सभी 13 मरीज शहरी क्षेत्र से हैं।

Recommended Video

    Positive Story:भारत में Corona Patients की Recovery Rate बढ़कर 58 फीसदी हुई | वनइंडिया हिंदी
    31,397 पहुंचा गुजरात में संक्रमितों का आंकड़ा

    31,397 पहुंचा गुजरात में संक्रमितों का आंकड़ा

    पूरे गुजरात की बात की जाए तो राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के 31,397 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 22,808 लोग ठीक होने के बाद अस्‍पताल से घर जा चुके हैं। वहीं, 1,809 की मौत हो चुकी है। ग्राफ देखा जाए तो गुजरात में कोरोना से मृत्युदर में भी तेजी आ रही है। हालांकि, यह तेजी अहमदाबाद में ही ज्यादा ​देखने को मिल रही है।

    देश में वायरस से चौथा सबसे प्रभावित राज्य

    देश में वायरस से चौथा सबसे प्रभावित राज्य

    बीते रोज राज्य में संक्रमण 624 नए केसेस सामने आए। एक्टिव केसेस की संख्या 6,780 है। गुजरात देश में अब चौथा ऐसा राज्य है, जहां कोरोना वायरस के 30 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+