मां के मायके जाने के बाद 11 साल बेटी से पिता कर रहा था दुष्कर्म, पड़ोसन को शक होने पर हुआ खुलासा

जामनगर। गुजरात में जामनगर जिले की जोड़िया तहसील में एक शख्स को अपनी बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसे लेकर बेटी की मां द्वारा पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, जब मां किसी काम से मायके चली गई थी, तो उसकी अनुपस्थिति में उसका पति अपनी ही मासूम बेटी के लिए हैवान बन गया। बेटी से उसने दो दिनों तक दुष्कर्म किया। उसे बेसुध देखकर पडोसन को शक हुआ। बेटी की मां के घर लौटने पर पडोसन ने उससे कहा। जिसके बाद मां ने बेटी से पूरी सचाई जानी। बेटी ने जो बताया, उससे सुनकर मां सन्न रह गई।

a 11 year old Daughter Was Molested by her Father in jamnagar

मां तत्काल अपने पति के खिलाफ शिकायत कराने पुलिस के पास पहुंची। शिकायत दर्ज कराई। जिसके कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, गिरफ्तार किए गए शख्स पर आरोप हैं कि वो अपनी 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करता था। चार दिन पहले बेटी की मां किसी काम से मायके चली गई थी। बच्ची का ऑनलाइन एज्युकेशन खराब न हो इसलिए, मां ने बेटी को पिता के पास ही छोड़ दिया।

मां के मायके जाने के बाद 11 साल बेटी से पिता कर रहा था रेप

हालांकि, चार दिन बाद उसके लौटने पर पड़ोसी महिला ने लड़की के साथ कुछ गलत होने की आशंका जताई। मां ने जब बेटी से पूछताछ की तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। मां को पता चला कि, वह जब से मायके गई थी, तब से पति बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। पुलिस का कहना है कि, मेडिकल जांच में बच्ची से रेप की पुष्टि हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+