10वीं-12वीं की पूरक परीक्षाएं गुजरात में हुईं शुरू, अलग-अलग जोन में 28 अगस्त तक चलेंगी
सूरत। गुजरात में 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा शुरू हो गई हैं। विवाद बढ़ने के बाद गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यह फैसला लिया। 10वीं कक्षा की पूरक परीक्षा 2 विषयों में ली जा रही है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से अलग-अलग जोन और सेंटर बनाए गए हैं। गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा बताया गया है कि, परीक्षाएं 28 अगस्त तक चलेंगी। इसके अलावा 12वीं कॉमर्स की पूरक परीक्षा रद्द कर दी गई थी, मगर अब फिर से आवेदन मंगाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 10वीं और 12वीं साइंस की पूरक परीक्षा के पहले दिन नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। सेंटरों पर कड़ी निगरानी भी रखी जा रही है। इन परीक्षाओं को कराने के लिए गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पहले भी कोशिश की थी, लेकिन नियमों में बदलाव की वजह से परीक्षा नहीं ली जा रही थी। बहरहाल, 12वीं कॉमर्स की पूरक परीक्षा शुरू तो नहीं हुई, लेकिन रद्द किए जाने के बाद अब एक बार फिर से आवेदन मंगाए जा रहे हैं।
Recommended Video

बताया जा रहा है कि, गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा के नियम में बदलाव अभिभावकों के कहने पर किया गया। जबकि, इससे पहले 12वीं कॉमर्स में एक ही विषय में पूरक परीक्षा लेने का निर्णय लिया था। बच्चे और अभिभावक चाहते थे बच्चे फेल न हों, इसलिए नियम बदले जाएं।












Click it and Unblock the Notifications