अमेरिका के NRI दंपति को घर में बांधकर 10 लाख लूटे, कहा- किसी को बताया तो जान से मार देंगे

वलसाड. गुजरात के वलसाड तहसील के बोदलाई गांव में अमेरिका के वृद्ध एनआरआई दंपति को घर में बंधक बनाकर ही लूट लिया गया। बदमाशों ने करीब 10 लाख रुपए का माल उड़ाया। लूट की वारदात को रविवार रात 10 से अंजाम दिया गया, जिसमें करीब 12 बदमाश शामिल थे। पीड़ित कणबी पटेल ने बताया कि, लूट के बाद बदमाशों ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

'बदमाशों ने लोहे की अलमारी तोड़ी और..'

'बदमाशों ने लोहे की अलमारी तोड़ी और..'

उन बदमाशों ने बंगले के बाहर सो रहे मजदूर से अंदर की चाबी मांगी। इस बीच नींद खुली पर बाहर देखने पहुंची कणबी पटेल को बंधक बनाकर बदमाशों ने बंगले में प्रवेश किया। कणबी पटेल ने आगे बताया कि, हमें और मजदूर को बांधकर पटक दिया गया। उसके बाद बदमाशों ने लोहे की अलमारी तोड़ी और 50 तोला सोना-चांदी के जेवर, 4440 अमेरिकन डॉलर समेत 3 लाख रुपए नकद लूटे।

'हमारा बेटा केरल घूमने के लिए गया था'

'हमारा बेटा केरल घूमने के लिए गया था'

''बाद में हम तीनों को बदमाश बंगले में बंदकर फरार हो गए। लूटी गई करीब 10 लाख रुपए की होगी। बकौल कणबी पटेल, 'हमारा बेटा केरल घूमने के लिए गया था, उसकी अनुपस्थिति में इस वारदात को अंजाम दिया गया।'

'दंपती का बेटा केरल घूमने के लिए गया था'

'दंपती का बेटा केरल घूमने के लिए गया था'

वहीं, पुलिस ने बताया कि, यह घटना बोदलाई गांव के मूल निवासी और यूएस में रहने वाले वृद्ध दंपती रमणभाई गोविंदजी पटेल और पत्नी रूख्मनीबेन के यहां हुई। वे खेती के कामकाज के लिए 9 महीने पहले ही बोदलाई आए थे। कुछ दिनों पहले ही वृद्ध दंपती का बेटा केरल घूमने के लिए गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+