गुजरात में 20 गांवों के किसान बोले- हम नहीं देंगे वोट, राजनेताओं की एंट्री पर रोक लगाई

Gujarat News In Hindi, जामनगर। लोकसभा चुनाव में वोटों की खातिर राजनेताओं को किसानों के घर जा-जाकर पीड़ा दिखने लगी है। जहां भाजपा द्वारा गुजरात की सभी सीटें जीतने का दावा किया जा रहा है, वहीं कांग्रेस भी किसानों की समस्याएं हल करने का वादा कर वोट मांग रही है। ऐसे में जामनगर जिले के सूखा प्रभावित 20 गांवों के किसानों द्वारा चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। किसानों ने यह निर्णय पाक बीमा, पानी की कमी और बेरोजगारी से तंग आकर लिया है।

gujarat: farmers of 20 villages take decision for boycott lok sabha elections 2019

इन किसानों का कहना है ​कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालेंगे। साथ ही अपने यहां प्रचार के लिए राजनेताओं नहीं आने देंगे। इसे जामनगर जिले के 20 गांवों के किसानों में सरकार के प्रति रोष के तौर पर देखा जा रहा है। यही कारण है कि नाधुना गांव में अलग-अलग 20 गांवों के किसान और सरपंच इकट्ठा हुए। गांवों को आपदाग्रस्त घोषित करने समेत की मांगों के साथ हाय-हाय सरकार जैसे सुर सुनाई दिए।

gujarat: farmers of 20 villages take decision for boycott lok sabha elections 2019

मालूम हो कि सौराष्ट्र की 8 सीटों पर भी ज्यादातर किसानों का प्रभुत्व है। किसानों के वोटों के बिना यहां सत्ता हासिल करना असंभव है। ऐसे में अगर 20 गांवों के किसानों की देखा-देखी अन्य गांव भी चुनाव बहिष्कार का निर्णय लेने लगे तो सत्तापक्ष की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+