UP: प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा प्रेमी, टॉवर पर चढ़ कर बोला- घरवाले नहीं माने तो दे दूंगा जान

गोरखपुर में एक युवक टॉवर पर चढ़ कर जान देने की बात करने लगा। वह दूसरी धर्म की लड़की से प्यार करता है। घरवाले इसका विरोध कर रहे हैं।

Gorakhpur News: गोरखपुर के रेल म्यूजियम स्थित मोबाइल टॉवर पर कुशीनगर का रहने वाला एक युवक चढ़ गया। वह अपनी प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा है। उसके घरवाले नहीं मान रहे हैं, इसलिए युवक ने ऐसा किया। देखते ही देखते यहां भारी भीड़ जुट गयी। किसी तरह उसे टॉवर से नीचे उतारा गया और जिला अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के कसया निवासी वीरेंद्र पटेल का बेटा दिलीप पटेल (18) पढ़ाई करता है। बड़ा भाई अमरजीत जयपुर में रहता है। अमरजीत ने बताया कि दिलीप भी कुछ दिन पहले उसके पास जयपुर आया था। करीब एक हफ्ते पहले उसका वहीं पर कुछ युवकों से विवाद हो गया। जयपुर में हुई मारपीट में दिलीप के सिर में गंभीर चोटें आईं। तबसे वह मानसिक रोगी हो गया है।

gorakhpur

अमरजीत ने बताया कि दिलीप का इलाज चल रहा है। दो दिन पहले ही अमरजीत उसे लेकर घर आया है। शुक्रवार की सुबह अमरजीत, भाई दिलीप को डॉक्टर को दिखाने जा रहा था कि कुशीनगर के मल्लीडिहा के पास से अचानक दिलीप भाग गया। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। करीब दो घंटे बाद पुलिस का फोन आया कि दिलीप गोरखपुर में एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया है। वह नीचे उतरने को तैयार नहीं है। परिवार के लोग कुशीनगर से गोरखपुर पहुंच गए। करीब सात बजे युवक को नीचे उतारा जा सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+