World Cup 2023 Final Ind vs Aus : रोहित के आउट होते ही लोगों ने कह दी यह बड़ी बात
World Cup 2023 Final Ind vs Aus : वर्ल्ड कप का आज फाइनल मैच नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम अहमदाबाद गुजरात में खेला जा रहा है। आस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।सीएम सिटी गोरखपुर में मैच को लेकर लोगों ने खासा उत्साह है। लेकिन रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद दर्शक थोड़े निराश हो गये और राेहित शर्मा केा लेकर यह बड़ी बात भी कही।
शुभमन के आउट होने के बाद उदास हुए दर्शक
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत टीम ने शुरुआत की। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मैच की शुरुआत की। रोहित शर्मा ने तेज पारी खेलनी शुरु की। तभी शुभमन गिल चार रन बनाकार आउट हो गये। दर्शकों में थोडी निराशा हुई।

रोहित और विराट ने दर्शकों को किया रोमांचित
शुभमन गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली खेलने आए। उन्होंने आते ही चौके की हैट्रिक लगाई। इनके साथ ही रोहित शर्मा भी छक्कों की बौछार कर रहे थे।
रोहित और श्रेयस अय्यर का विकेट गिरते ही दर्शकों में निराशा
लेकिन बिना जरुरत रोहित के एक गलत शॉट की वजह से उन्होनें अपना विकेट खो दिया। इसके बाद दर्शक निराश हो गए। दर्शकों की निराशा तब और बढ़ गयी जब रोहित शर्मा के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए।
रोहित शर्मा को लेकर दर्शकों ने कही यह बड़ी बात
पादरी बाजार के नागेश्वरपुर कॉलोनी के रहने वाले विनोद कुमार, अमित कुमार, मानवीर, जेपी मिश्रा, टीएन पाण्डेय, इंद्रप्रस्थपुर कॉलोनी के रहने वाले सिद्धार्थ,देव,स्वप्निल,आनंद, प्रेम नारायण सहित कई क्रिकेट प्रेमियों ने रोहित शर्मा के आउट होने पर निराशा व्यक्त की और इनके इस खेल को गैर जिम्मेदाराना शॉट बताया। इन्होने बताया कि जहां विश्व कप का मैच हो रहा है वहां इस तरह की खेल के लिए कोई जगह नहीं होती। रोहित को सुरक्षात्मक तरीके से खेलना चाहिए था।
खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 16 ओवर में तीन विकेट पर 101 रन बनाए हैं। विराट कोहली 34 और के एल राहुल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications