World Blood Donor Day: विश्व रक्तदान दिवस पर फातिमा हॉस्पिटल में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम, फादर ने की यह अपील
World Blood Donor Day Fatima Hospital Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: गोरखपुर स्थित फातिमा अस्पताल में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर शनिवार को खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने नाटक मंचन कर रक्तदान के महत्व को समझाया। इसके साथ ही इन्होंने रकदान के लिए लोगों से अपील की। इस दौरान फातिमा हॉस्पिटल के निदेशक फादर संतोष सेबेस्टियन, फादर शिजो, फादर विल्सन सहित कई लोग मौजूद रहे। फातिमा हॉस्पिटल के निदेशक फादर संतोष सेबेस्टियन ने वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने खास बातचीत भी की।

विश्व रक्तदान नहीं बल्कि ' विश्व जीवन दिवस है'
फातिमा हॉस्पिटल के निदेशक फादर संतोष सेबेस्टियन ने कहा कि आज के दिन को विश्व रक्तदान दिवस न कहकर विश्व जीवन दिवस कहना ज्यादा उचित होगा। ईश्वर ने हम सभी को जीवन दिया है। हमें यह याद रखना होगा कि ईश्वर ने हमे जो भी अतिरिक्त चीजें दी हैं वह खुद के लिए नहीं बल्कि लोगों की मदद के लिए है। वह हमारे शरीर का कोई अंग हो, रक्त हो या कुछ और। आज रक्तदान दिवस पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हमे समय - समय आर रक्तदान कर खुद के शरीर को स्वस्थ्य रखने के साथ ही दूसरों का जीवन सुरक्षित करें। सबसे बड़ी बात यह है कि हमारा मनोभाव बदलना चाहिए। हमें जरूरतमंदों के लिए आगे आना चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य प्रणाली को साथ मिलकर चलना होगा।

रक्तदान है जरूरी
फादर सीजो ने कहा कि रक्तदान दिवस पर हम सभी को आगे आकर लोगों को जागरूक करना होगा। यह किसी तरह नुकसानदायक नहीं है लोगों को बताना होगा।

रक्तदान करने वालो का महत्व
फातिमा हॉस्पिटल की मेडिकल ऑफिसर और इंचार्ज ब्लड सेंटर डॉक्टर दिव्या राय ने बताया कि कुछ ऐसे गंभीर मरीज होते है जैसे कैंसर, थैलेसीमिया सहित कई अन्य रोगी जिसे अक्सर रक्त की जरूरत पड़ती है। एक समय ऐसा आता है जब उनके घर या परिचित कही भी कोई रक्त देने वाला नहीं रह जाता है। ऐसे में रक्तदान करने वालो का महत्व समझ में आता है। इन रक्तदाताओं के रक्त से ही ऐसे गंभीर मरीजों की जान बचती है।
डॉक्टर दिव्या ने कहा कि मैं उन लोगों से खास अपील करना चाहूंगी जिन्हें ऐसा लगता है कि रक्त दान से कमजोरी बढ़ती है। उन्हें बताना चाहूंगी कि रक्तदान के 24 से 48 घंटे बाद ही इसकी रिकवरी हो जाती है। रक्तदान से शरीर में और अच्छा रक्त बनता है। रक्तदान से कोलेस्ट्रॉल कम होता है जिससे हार्ट अटैक की संभावना नहीं रहती। स्ट्रोक लगने की संभावना कम हो जाती है।

ऐसे किया गया जागरूक
फातिमा हॉस्पिटल के नर्सिंग छात्र और छात्राओं ने नाटक कर रक्तदान के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कब किसे और कहां रक्त की जरूरत पड़ जाए यह कोई नहीं जानता। इसलिए हम सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

मिला सम्मान
इसके साथ ही फातिमा हॉस्पिटल के निदेशक फादर संतोष सेबेस्टियन ने जनहित के कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कर्मचारियों एवं आमजन को सम्मानित किया।












Click it and Unblock the Notifications