महिला का फंदे से लटकता मिला शव,हत्या की आंशका
गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र के लकड़िहां गांव में बुधवार को एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला। महिला के पिता ने उसके पति व परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Gorakhpur News: गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र के लकड़िहां गांव में बुधवार को एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला। महिला के पिता ने उसके पति व परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पति और सास ज्ञानमति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृत महिला के पिता गगहा थाना के ग्राम अस्थौला के मडिहवा निवासी बेचन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की मेरी पुत्री रबिता की शादी झंगहा थाना के ग्राम लकड़िहां निवासी पवन निषाद के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पवन और उसका पूरा परिवार मेरी पुत्री को दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। आए दिन मारपीट भी होती थी। इसकी शिकायत पुत्री द्वारा कई बार मुझसे की गई। बीती रात भी दहेज की मांग को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पवन ने अपनी पत्नि रबिता की हत्या कर फांसी पर लटका दिया।
झंगहा थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया ने बताया की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत महिला के पिता की तहरीर पर पति, सास समेत अन्य स्वजन पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications