देश के कई हिस्सों में कर चुकी है चोरी,8 बार जा चुकी है जेल, अहमदाबाद से हुई गिरफ्तार,जानिए पूरा मामला

गोरखपुर की कैंट पुलिस ने ज्वेलरी चोरी करने वाली महिला को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। महिला देश के कई हिस्सों में चोरी कर चुकी है और आठ बार जेल जा चुकी है।

gkp

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नवंबर माह में बलदेव प्लाजा स्थित ज्वेलरी शॉप में सोने के जेवर चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। इसके पास से साेने की रॉड भी बरामद की गयी है। यह महिला गुजरात से गोरखपुर आकर चोरी की घटना को अंजाम दी और फिर यहां से वापस लौट गयी। यह राजस्थान,गुजरात,आंध्र प्रदेश,पश्चिम बंगाल सहित देश के कई हिस्सों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुकी है।इन मामलों में वह 8 बार जेल भी जा चुकी है। पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया गया है।

ज्वेलरी शॉप पर की थी चोरी
महिला ने 17 नवंबर,2022 को गोरखपुर के बलदेव प्लाजा में स्थित बेचू लाल ज्वेलर्स की दुकान पर आभूषण देखने के बहाने हार एंव झाल का डिब्बा चोरी कर लिया था। इसके बाद वह अयोध्या होते हुए अहमदाबाद चली गयी।

बोली पुलिस
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि गोलघर स्थित ज्वेलरी शाॅप में चोरी करने वाली अभियुक्ता पूनम उर्फ पुर्नी पत्नी कमलेश उर्फ राजा रंगवानी निवासी मकान नंबर G/304 एन्जल रेजीडेन्सी रानसान ग्राम नियर रेलवे क्रासिंग एस.पी. रिंग रोड नाना चिलोडा अहमदाबाद गुजरात गिरफ्तार को टांजिट रिमाण्ड पर अहमदाबाद से गोरखपुर लाकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस पर कैण्ट थाने में चोरी का मामला दर्ज था। तब से पुलिस इसकी तलाश में थी। दो माह बाद इसका लोकेशन अहमदाबाद मिला।

15 साल से है इस धंधे में
महिला चोर पूनम ने बताया कि वह इस धन्धे में 15 साल से है। वह राजस्थान हैदराबाद, कोलकाता, गुजरात में घुम-घूम कर ज्वैलरी शॉप पर जाकर चोरी करती है। वह अयोध्या में उतरी थी वहाँ से रुककर गोरखपुर पहली बार आयी थी । बस स्टेशन पर करीब 03 बजे उतरी और तीन दुकानो पर चोरी करने का प्रयास किया लेकिन असफल रही है। चौथी बार गोलघर के एक सर्राफा की दुकान से हार एवं कान के सेट की चोरी करने का प्रयास किया,जिसमें वह सफल रही ।चोरी करने के बाद वह अयोध्या चली गयी वहाँ से अहमदाबाद चली गयी ।

आठ बार जा चुकी है जेल
महिला इससे पहले 8 बार जेल जा चुकी है । अहमदाबाद, कलकत्ता, गुजरात में तीन बार जेल जा चुकी है। इसके साथ ही वह राजस्थान मुंम्बई व हैदराबाद में भी जेल जा चुकी है। विडियो देखकर अहमदाबाद में लोगो ने इसे पहचान लिय जिससे वह पकड़ी गयी ।

मामा के साथ शुरु की थी चोरी
अभियुक्ता पूनम ने बताया कि उसने चोरी करना अपने मामा के साथ शुरु किया था। अब उनकी मृत्यु हो चुकी है।अब पूरे देश में अकेले यह काम करती है।

Recommended Video

    गोरखपुर: महिला कई राज्यों में कुछ इस तरह से देती थी चोरी की घटना को अंजाम, देखें खबर

    Gorakhpur News : सख्त पुलिस के सामने व्यापारी ने बताई लूट मामले की सच्चाई
    गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट,उप निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार राय चौकी प्रभारी जटेपुर,उप निरीक्षक दीपशिखा रंजन सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+