Gorakhpur News : सख्त पुलिस के सामने व्यापारी ने बताई लूट मामले की सच्चाई

गोरखपुर पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले व्यापारी से सच्चाई सामने लाई है। लूट की सूचना झूठी निकली और व्यापारी का रुपयों भरा बैग किसी बदमाश ने नहीं लिया बल्कि ऑटों में गिर गया था।

sp

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस को लूट की फर्जी सूचना देने वाले व्यापारी ने सच्चाई बयां कर दी है। पहले तो वह पुलिस को झूठी बातों में उलझाता रहा लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की और उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी।पहले व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी थी कि रास्ते में जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने उससे 2.67 लाख रुपए लूट लिए थे। उसकी बात पर पुलिस को संदेह हुआ और कड़ाई से पूछताछ की तो व्यापारी ने बताया कि रुपए ऑटो में गिर गए थे।

जानकारी के मुताबिक, बोरा व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी कि तरंग क्रासिंग के जेपी हॉस्पिटल के पास कुछ बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग उनसे छीन लिया था। पीपीगंज के रहने वाले दुर्गा लाल यादव हल्दिया में ठेकेदारी का काम करते हैं। वर्तमान समय में वह संत कबीर नगर में काम करा रहे हैं। मजदूरों को पेमेंट देने के लिए उन्होंने पीपीगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 2.67 लाख रुपए निकाले और खलीलाबाद जाने के लिए निकल पड़े। वह अभी गोरखपुर के तंरग क्रॉसिग के जेपी हॉस्पिटल उतर गए और इसी दौरान बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया।

इसी आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। व्यापारी की बात पर संदेह होने पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। व्यापारी के बताए समय के मुताबिक वहां कोई ऐसी घटना नहीं हुई थी। इसके बाद पुलिस ने फिर व्यापारी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने रुपए टैम्पों में गिरने की बात बताई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Recommended Video

    गोरखपुर: बैंक से पैसा लेकर जा रहे बुजुर्ग से लाखों की लूट, देखें खबर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+