देवरिया: मोहब्बत में मिली दर-दर की ठोकर,दिल्ली से पहुंची देवरिया
देवरिया के स्थानीय थानाक्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक और युवती ने किसी की परवाह न करते हुए मंदिर में सात फेरे लिए और एक-दूजे के हो गए।दोनों अलग-अलग जाति से हैं।
देवरिया,5 अगस्त: देवरिया के स्थानीय थानाक्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक और युवती ने किसी की परवाह न करते हुए मंदिर में सात फेरे लिए और एक-दूजे के हो गए।दोनों अलग-अलग जाति से हैं।कुछ दिनों तक सब ठीक चला।उसके बाद परिजनों ने लड़की को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया।गांव में पंचायत हुई फिर कुछ दिनों के लिए सब ठीक हो गया।पति उसे दिल्ली घुमाने ले गया।दस दिनों तक दोनों साथ रहे,फिर पति ने अपनी पत्नी को वही छोड़ दिया और वहा से फरार हो गया।दर-दर की ठोकर खाते हुए किसी तरह पत्नी देवरिया पहुंची।उसने थाने पहुंच पूरी बात सीओ से बताई और न्याय की गुहार लगाई।

यह लगाया आरोप
युवती ने युवक पर आरोप लगाते हुए बताया कि युवक उसके ही गांव का है और दूसरे जाति का है।उसने मुझे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। 19 मार्च को शिव मंदिर में भगवान शिव व पार्वती को साक्षी मानकर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मुझसे शादी कर लिया। इसके बाद मुझे वह अपने घर ले गया, जहां हम दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। दोनों के अलग- अलग जाति का होने के कारण परिजन काफी नाराज थे। इस पर युवक उसे दिल्ली लेकर चला गया, जहां पर कुछ दिन बाद उसे छोड़ दिया और फरार हो गया। किसी तरह घर पहुंची युवती ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई है।युवती ने बताया कि घर में जब लगातार मुझे दहेज के प्रताड़ित किया जा रहा था तब मैनें इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
CM जगन मोहन रेड्डी ने 10 साल के मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चे की मदद की, मां ने की थी फरियाद
क्षेत्राधिकारी देवरिया ने बताया कि युवती से मिली जानकारी के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications