CM जगन मोहन रेड्डी ने 10 साल के मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चे की मदद की, मां ने की थी फरियाद
CM जगन मोहन रेड्डी ने 10 साल के मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चे की मदद की, मां ने की थी फरियाद
काकीनाडा, 05 अगस्त: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने काकीनाडा जिले के शंखवरम मंडल के मंडपम गांव के मानसिक रूप से विक्षिप्त 10 वर्षीय बच्चे की मदद की है। 10 साल का मानसिक रूप से विक्षिप्त नक्का धर्मतेजा की पीड़ा और उसकी मां नक्का तनुजा की दुर्दशा को देखते हुए सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कलेक्टर कृतिका शुक्ला को सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। उन्हें सितंबर से 10,000 रुपये और मासिक पेंशन की तत्काल सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी गुरुवार को पयाकारोपेटा में एक विवाह समारोह में शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम में विकलांग बच्चे की मां ने सीएम जगन मोहन रेड्डी से अपने बेटे के लिए विकलांगता पेंशन मंजूर करने की अपील की थी। बच्चे की मां की बात सुन मुख्यमंत्री ने अपना वाहन रोका और महिला को मदद का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी अपने वाहन से उतरकर लड़के के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बाद में, सीएम जगन ने कलेक्टर को लड़के को हर संभव मदद देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के दौरे के दो घंटे के भीतर जिला कलेक्टर ने लड़के की मां को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।












Click it and Unblock the Notifications