Gorakhpur: लगातार हो रही बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के साथ ही नेपाल में भी हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। गोरखपुर की राप्ती व रोहिन नदियों का जल स्तर अचानक एक मीटर से अधिक बढ़ गया है। वहीं अयोध्या में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जल स्तर देख प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बंधो की निगरानी की जा रही है।

सिंचाई विभाग के मुताबिक, बुधवार को राप्ती नदी के बर्डघाट गेज स्थल पर जलस्तर 72.880 मीटर पर है। जबकि खतरे का निशान 74.98 मीटर है। त्रिमुहानी में रोहिन नदी का जलस्तर 81.050 मीटर है जबकि खतरे का निशान 82.44 मीटर है। अयोध्या पुल पर घाघरा नदी 92.630 मीटर पर थी जबकि सरयू नदी का अयोध्या में खतरे के निशान 92.730 मीटर से अधिक पर बह रही है।

gorakhpur

जिलाधिकारी गोरखपुर ने नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सिंचाई विभाग और लेखपाल सहित अन्य कर्मचारियों को लगातार बंधो की निगरानी करने का निर्देश दिया है।

सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। बारिश का क्रम बना रहा तो बाढ़ आने की संभावना बढ़ जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+