UP: गिरफ्तार करने गयी पुलिस को गैंगस्टर ने दी धमकी कहा- बहन की शादी के बाद चलूंगा
गोरखपुर में ग्रामीणों ने गैंगस्टर को पकड़ने गयी पुलिस को घेर लिया। पुलिस बल कम होने के कारण पुलिसकर्मी वहां से लौट आए।

Gorakhpur News: गोरखपुर से एक ऐसा मामला समाने आया हैं जहां गैंगस्टर को पकड़ने गयी पुलिस को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों के सामने ही गैंगस्टर पुलिस को धमकी देते रहा। उसने बहन की शादी के बाद पुलिस के साथ चलने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि अगर जिद किया तो जहर खाकर जान दे दूंगा। यह मामला है गोरखपुर के खोराबार के करमहिया सिक्टौर गांव का। पुलिस भी वापस लौट आयी।
जानकारी के मुताबिक, करमहिया सिक्टौर गांव में राधेश्याम निषाद ने गैंगस्टर राजेश निषाद और उसके साथियों पर हत्या की कोशिश और लूट का केस दर्ज कराया था। इसी मामले पुलिस दबिश देने पहुंची थी।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस फोर्स कम होने के कारण गैंगस्टर को पकड़ने गए पुलिसकर्मी वापस आ गए। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पीड़ित राधेश्याम निषाद का कहना है कि इस घटना के बाद से आरोपी उसके परिवार को केस वापस लेने की धमकी दे रहा हैं। पुलिस का अब तक कोई सहयोग नहीं मिला है। ऐसे में गैंगस्टर के हौसलें बुलंद हैं। जुलाई, 2022 में गैंगस्टर ने अपने उस मकान का ताला तोड़कर उसे किराए पर उठा दिया था, जिसे पुलिस ने जब्त किया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications