गोरखपुर: लोगों ने बदमाशों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी डंडों से पीटा, देखिए वीडियो
Gorakhpur News, गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में बदमाशों ने दो ग्राहक सेवा केंद्रों पर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। बदमाशों ने असलहे के बल पर गगहा से 37 हजार रुपये लूटे। दूसरी ओर बांसगांव में केंद्र के संचालक को गोली मारकर 50 हजार रुपये लूटकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बदमाशों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। बदमाशों की पिटाई का वहां खड़े शख्स ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। बदमाशों के पकड़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बदमाशों को हिरासत में ले लिया। हालांकि लूट की रकम बदमाशों के पास नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि भीड़ में से किसी ने रकम उड़ा ली।

पूर्व सैनिक ने हिम्मत दिखाकर पकड़ा
मामला गोरखपुर के बसौली गांव का है। यहां गुरुवार को शाम को एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक प्रमोद कुमार चौहान ग्राहकों को रकम दे रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और प्रमोद पर पिस्टल तान दी। रकम देने से इंकार करने पर बदमाशों ने उनको गोली मार दी और काउंटर में रखे 50 हजार रुपये लूटकर भागने लगे। बदमाशों की बाइक स्टार्ट नहीं हो सकी। लोगों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने ग्रामीणों पर भी गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल की गोली खत्म हो गई थी। उसी दौरान एक पूर्व सैनिक ने हिम्मत दिखाई, जिसके बाद बदमाश लोगों की पकड़ में आ गए।

खेत में ले गए बदमाशों को
लोग बदमाशों को पकड़कर खेत में ले गए और लाठी डंडों से जमकर दोनों की पिटाई की। जिसके बाद लोगों ने दोनों बदमाशों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने केंद्र संचालक और घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि लोगों द्वारा पिटाई का वहां खड़े किसी शख्स ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

इससे पहले 37 हजार भी लूटे थे
दरअसल इन दोनों बदमाशों ने इस घटना को अंजाम देने के पहले मनोज नामक एक व्यक्ति से 37 हजार की लूट की थी। वह भी ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक था। विजय और हरीश ने जब से पिस्टल दिखाई तो उसने डर के मारे पैसा दे दिया और यह दोनों वहां से फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications