Vice President News Gorakhpur: उपराष्ट्रपति ने किया पूर्वी यूपी के पहले सैनिक स्कूल का लोकार्पण, हुए भावुक
Gorakhpur News Uttar News: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के दूसरे और पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सैनिक स्कूल का लोकार्पण किया। उपराष्ट्रपति पूरे कार्यक्रम में भावुक दिखे। उनकी पत्नी भी कार्यक्रम मौजूद रहीं। इस दौरान सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे और उपराष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।
सबसे पहले सीएम योगी ने उपराष्ट्रपति का गोरखपुर एयरपोर्ट पर स्वागत अभिनंदन किया। तत्पश्चात उप राष्ट्रपति फर्टिलाइजर स्थित सैनिक स्कूल कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन यहां छात्र छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अपने प्रस्तुति से छात्रों ने उपराष्ट्रपति का मन मोह लिया। उन्होंने भी इन युवाओं का हौसला बढ़ाया।

सीएम योगी ने व्यक्त किया आभार
इसके बाद शिक्षा मंत्री माध्यमिक ने अपना स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। तत्पश्चात सीएम योगी ने उपराष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त किया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान उप राष्ट्रपति भावुक दिखे। वह इस कार्यक्रम में बुलाने के लिए बार बार सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम को वो हमेशा याद रखेंगे।
सैनिक स्कूल का किया लोकार्पण
अपने भाषण के बाद उपराष्ट्रपति ने रिमोट दबाकर सैनिक स्कूल का लोकार्पण किया। इसके बाद वह गोरखनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान कर गए।
Gorakhpur News: MMMUT ने एमटेक और एमएससी की रिक्त बची सीटों के लिए जारी किया यह निर्देश, देखें डिटेल
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, सांसद रवि किशन, मेयर मंगलेश श्रीवास्तव, साधना सिंह, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, फतेहबहादुर सिंह, विमलेश पासवान, श्रीराम चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications