स्वस्थ समाज व देश के लिए जरूरी है नियमित स्वच्छता: कुलपति
Gorakhpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन के नेतृत्व में आज 01 अक्टूबर को 10 बजे 01 घंटे स्वच्छता हेतु श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन कार्यों से बापू के प्रति 'स्वच्छांजलि' अर्पित की गई।स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय प्रांगण में 10 बजे आयोजित स्वच्छता अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी व रोवर्स रेंजर इकाई के स्वयंसेवकों तथा विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारीगण, तथा कर्मचारीगण द्वारा स्वच्छता अभियान में एक घंटा श्रमदान किया गया।
इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि हमारे एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा हमेशा स्वच्छता अभियान चलाया जाता है लेकिन आज विशेष रूप से "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के अंतर्गत हम सभी एक घंटे का श्रमदान कर रहे हैं। आप लोगों ने आज इस अभियान में प्रतिभाग कर देश व समाज के लिए उत्तम संदेश दिया है।

स्वच्छता केवल एक दिन ही नहीं बल्कि नियमित करने की आवश्यकता है। जिससे हम अपने समाज व देश को स्वच्छ बनाकर एक स्वस्थ समाज की स्थापना कर सकते हैं।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो शांतनु रस्तोगी, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो वीना बत्रा कुशवाहा तथा रोवर्स रेंजर्स के समन्वयक प्रो विनय सिंह, एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जितेन्द्र कुमार, एनसीसी के डॉ अनुपम सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारीगण, तथा कर्मचारीगण एवं विद्यार्थि मौजूद रहे।
ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है उसी कड़ी मे आज यह महाअभियान का आयोजन किया गया। प्रोफेसर वीना बत्रा
एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक ने कुलपति, कुलसचिव व समस्त शिक्षकगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं समस्त स्वयंसेवकों को धन्यवाद ज्ञापन किया।












Click it and Unblock the Notifications