Vegetables Farming: इन सब्जियों की खेती है फायदेमंद, बढ़ेगी किसानों की इनकम

जायद के सीजन में किसान खीरा, लौकी, भिंडी, बैगन सहित कई सब्जियों की खेती कर सकते हैं। इससे अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

vegetable

Profitable Farming In Jayad Season: कम समय में सब्जी की खेती कर किसान ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। गेहूं की फसल लगभग तैयार होने को है। अप्रैल के पहले सप्ताह तक इसकी कटाई शुरु हो जाएगी। खेत खाली हो जाएंगे। इसके बाद मुख्य फसल धान की बुवाई जून के अंतिम सप्ताह से जुलाई तक होती है। ऐसे में खेत लगभग ढ़ाई महीने खाली पड़े रहते हैं। यह समय होता है जायद की फसलों की खेती करने का। ऐसे में किसान सब्जियों की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। जायद सीजन में किसान खीरा, करैला, लौकी, भिंडी, बैगन, सूरजमूखी, तरबूज, खरबूज, उरद, मूंग सहित कई अन्य सब्जियों खेती कर सकते हैं।

कृषि विज्ञान केन्द्र बेलीपार गोरखपुर के वैज्ञानिक सतीश तोमर ने बताया कि किसान इस समय सब्जी की खेती कर अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही जैविक तरीके से खेती कर मिट्टी की उर्वरा भी कायम रख सकते हैं। किसान खाली खेत में भिंडी, करेला, लौकी, खरबूज, तरबूज की खेती कर सकते हैं। मूंग व उरद की फसल भी किसानों के लिए फायदेमंद है। एक हेक्टेअर में दस कुंतल उरद व मूंग तैयार हो जाता है। बाजार में पांच हजार रुपये कुंतल इनकी कीमत है। लागत निकालने के बाद भी इन फसलों से तीस हजार रुपये तक मुनाफा हो सकता है। इसके साथ ही मूंग व उरद को हरी खाद के रुप में भी प्रयोग कर सकते हैं। जैविक तरीके से सब्जी की खेती कर पैदावार बढ़ाया जा सकता है।

vegetable

इन सब्जियों की करें खेती

सूरजमुखी जायद सीजन में सूरजमुखी की खेती करना ज्यादा लाभप्रद होता है। इस समय इसमें तेल की ज्यादा मात्रा प्राप्त होती है। यह खाद्य तेल का अच्छा विकल्प है इसलिए इससे अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

तरबूज तरबूज बेहद कम सिंचाई व कम खाद उर्वरक में तैयार हो जाता है। जो गर्मी के दिनों में एक लोकप्रिय फल के रुप में है। इसकी वैज्ञानिक विधि से खेती कर अधिक पैदावार पर सकते हैं।

vege

खरबूज खरबूज एक फायदेमंद फल है जो शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। इसकी खेती भी लाभप्रद होती है।

खीरा खीरा गर्मी से राहत देने वाला फल है। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों में इसकी मांग बढ़ जाती है। इसकी खेती लाभप्रद होती है। मचान बनाकर इसकी पैदावार की जा सकती है।

vege

ककड़ी खीरा की तरह ही ककड़ी की पैदावार की जाती है। दोनों एक साथ भी उगाये जा सकते हैं।

करेला करेला दोमट मिट्टी में होने वाली सब्जी है। इसके बीज को बोने से पहले भिगो दिया जाता है। जिससे अंकुरण जल्द हो। हरी सब्जी का एक अच्छा विकल्प है। जो शुगर जैसी बीमारी में दवा के रुप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसी तरह भिंडी, लौकी, तरोई की खेती कर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

Recommended Video

    Guchhi Mushroom: दुनिया की सबसे महंगी सब्ज़ी, जो करती है दवाई का भी काम, जानें कीमत | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+