UP: उत्तर प्रदेश का पहला औद्योगिक गोदाम गोरखपुर में, यह मिलेंगी सुविधाएं
Gorakhpur News: औद्योगिक हब बन रहे गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में प्रदेश के पहले औद्योगिक गोदाम का निर्माण कार्य भूमिपूजन के बाद प्रारंभ हो चुका है। इससे पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को और गति मिलेगी। इसके साथ ही उद्यमियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इसका निर्माण 1.20 लाख वर्गफुट क्षेत्रफल में हो रहा है। इस प्रोजेक्ट पर 50 करोड़ का निवेश होगा।
देश में वेयरहाउसिंग क्षेत्र के अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम सेंट्रल वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन गीडा में औद्योगिक गोदाम बना रहा है। सीडब्ल्यूसी का यूपी में पहला इंड्रस्ट्रियल वेयर हाउस होगा। गीडा ने सीडब्ल्यूसी को 5.5 एकड़ जमीन आवंटित की है। इस वेयर हाउस के शुरु होने के बाद लगभग एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि उद्यमियों को उनकी जरुरत के हिसाब से भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यहां उद्यमियों को हर संभव मदद की जा रही है एंव सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। औद्योगिक गोदाम के निर्माण के बाद उद्यमियों को माल भंडारण की बड़ी सुविधा मिलेगी। जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगा।
Gorakhpur: कूटरचित दस्तावेज दिखाकर जमीन बेचने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
सीडब्ल्यूसी के समूह महाप्रबंधक शिवानंद राय ने कहा कि गीडा में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। ऐसे में भंडारण सुविधा की भी मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ेगी। भंडारण और वितरण के लिए सीडब्ल्यूसी यहां 20000 टन क्षमता के वेयरहाउस की सुविधा देगा।












Click it and Unblock the Notifications