Mafia Sudhir Singh: पिता की हत्या का बदला लेने के लिए जरायम की दुनिया में रखा कदम, ऐसे हुआ कुख्यात

Mafia Sudhir Singh: गोरखपुर के टॉप टेन और प्रदेश के 61 माफियाओं की सूची में शामिल माफिया सुधीर सिंह कभी सीधा-साधा नौजवान था। उसने कभी सोचा नहीं था कि वह अपराध की दुनिया में कदम रखेगा। गैंगस्टर बनेगा और उसकी जिंदगी जेल में कटेगी। पर 90 के दशक में कुछ ऐसा होता है जिसने सुधीर को माफिया बनने पर मजबूर कर दिया। उसके पिता सुरेन्द्र सिंह की हत्या कर दी जाती है। पिता की मौत से बेटा सुधीर इस कदर आहत होता है कि उसने पिता के हत्यारों को मौत के घाट उताराने की ठान ली और एक के बाद एक हत्याएं की। इसके बाद वह अपराध की दुनिया में आगे बढ़ता गया। वह अपराध में इस कदर डूब गया कि यह भी भूल गया कि इसका अंजाम क्या होगा। सुधीर का अंजाम भी वहीं हुआ जो एक अपराधी का होता है। प्रदेश के टॉप माफियाओं में सुमार सुधीर पर सीएम योगी की पुलिस का ताबतोड़ एक्शन जारी है। एक हफ्ते में तीन सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। अभी और अवैध संपत्ति की तलाश जारी है। सुधीर गोरखपुर जेल में बंद है।

sudhir

प्रदेश के 61 माफिया में है नाम
मूल रूप से गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में कालेसर के रहने वाले सुधीर सिंह अपराध के क्षेत्र में बड़ा नाम बनने के बाद पहले सपा सरकार में पैठ बनाकर खुद ब्लॉक प्रमुख बना फिर अपनी पत्नी और मां को भी प्रधानी व जिला पंचायत का चुनाव लड़ाया। फिर 2022 में इसने बसपा से गठजोड़ कर खुद विधानसभा चुनाव में भी उतरा। इसके खिलाफ कोर्ट से लगातार कई गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर घेराबंदी तेज कर दी। इसी बीच उसने 20 मई 2023 को सहजनवा के कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसी समय से यह बदमाश जेल में बंद है।

गोरखपुर प्रशासन ने माफिया डॉन सुधीर सिंह की 200 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। आरोप है कि सुधीर सिंह ने यह संपत्ति अपराध से अर्जित की है। इससे पहले भी प्रशासन इस बदमाश की 100 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुका है इस बदमाश के खिलाफ गोरखपुर, महाराजगंज और लखनऊ जिले के अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के 40 से मुकदमे दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+