Gorakhpur News: सीएम योगी ने किया भगवान झूलेलाल मंदिर का लोकार्पण
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भगवान झूलेलाल मंदिर का उद्घाटन किया। मंदिर में सुबह से ही प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा था। झूलेलाल समिति इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित था। यह समाज गोरक्षपीठ को अपना संरक्षक मानता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में अपने दौरे के दूसरे दिन यानि आज भगवान झूलेलाल मंदिर का उद्घाटन किया। प्रतिष्ठा शनिवार को शुरू हो गई। सुबह-शाम पूजा की गई। रविवार की सुबह भी पूजा कर मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। आज के दिन ही मन, वचन व कर्म से पवित्र करने वाले चालिहो महोत्सव की शुरुआत भी हुई। 14 सौ वर्गफीट में मंदिर का निर्माण किया गया है। नौ सौ वर्गफीट का हाल है, जिसमें मूर्ति स्थापित की जाएगी।

तीन साल से श्रद्धालु झुलेलाल महोत्सव इधर- उधर मना रहे थे। अब मंदिर निर्माण पूरा हो जाने से महोत्सव यही मनाएंगे। इस अवसर पर गोरखपुर के मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, ग्रामीण विधानसभा से विधायक विपिन सिंह, काली बाड़ी मंदिर के पुजारी, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications