सीएम योगी का शिव प्रेम: सावन के दूसरे साेमवार पर पीठाधीश्वर ने किया रूद्राभिषेक, देखें खास तस्वीरें
CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का शिव प्रेम जग जाहिर है। भगवान शिव में उनकी विशेष आस्था है। उनकी यह आस्था उनमें हर समय देखने को मिलती है। सीएम तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर हैं। सावन के दूसरे सोमवार पर सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया।

विधि विधान से की पूजा
सीएम योगी ने सावन के दूसरे सोमवार पर सुबह विधि विधान से पूजा अर्चना की। लगभग एक घंटे तक चले इस अनुष्ठान में दूध,जल, दही,घी, शक्कर,शहद,गंगा जल, भांग, धतूरा,बेलपत्र,समी पत्र, दुर्वा, पुष्प, सहित कई सामग्रियों से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। सर्वप्रथम सीएम ने गणेश भगवान की पूजा की। तत्पश्चात उन्होंने शिव और द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूरे विधि-विधान के साथ षोडशोपचार पूजन किया।

जनकल्याण के लिए की कामना सीएम योगी ने रूद्राभिषेक कर जनकल्याण के लिए कामना की। सभी के कल्याण के लिए सीएम समय- समय पर रुद्राभिषेक व विशेष पूजा करते रहते हैं। जनसेवा व जनता की भलाई को सीएम सर्वोपरि मानते हैं।

परंपरागत दिनचर्या का पालन सीएम योगी ने सोमवार सुबह परंपरागत दिनचर्या का पालन करते हुए सर्वप्रथम गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ को पुष्प समर्पित कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान सीएम ने कुछ समय गायों के साथ व्यतीत किया।












Click it and Unblock the Notifications