Gorakhpur: किसी भी परिस्थिति में सड़कों पर न हो शस्त्रों का प्रदर्शन,मोहर्रम को लेकर सीएम ने दिए निर्देश
मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि मोहर्रम के अवसर पर किसी भी हाल में सड़क
गोरखपुर,2 अगस्त: मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि मोहर्रम के अवसर पर किसी भी हाल में सड़कों पर शस्त्रों का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए साथ ही ध्वनि प्रदूषण न होने पाए और सड़क जाम न हो। मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसके लिए सभी वर्गों से संवाद बनाया जाए।

एडीजी जोन अखिल कुमार ने कहा कि मोहर्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम के निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने जलभराव से निपटने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि नालों की सफाई और नए नालों के निर्माण से कहीं जलभराव नहीं हुआ, जहां पानी लगा भी थोड़ी देर में निकल गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैनिक स्कूल एवं आयुष विश्वविद्यालय की प्रगति की समीक्षा कर धीमी रफ्तार पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की शाम गोरखनाथ मंदिर स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने लोक मंगल की कामना की।












Click it and Unblock the Notifications