CM योगी ने छठे चरण के लिए डाला वोट, बोले- विकास और सुरक्षा के लिए करें मतदान

CM योगी ने छठे चरण के लिए डाला वोट, बोले- विकास के लिए करें मतदान

गोरखपुर, 03 मार्च: उत्तर प्रदेश में छठे चरण के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। वोटिंग से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद सीएम योगी प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या नगर क्षेत्र के पोलिंग बूथ पहुंचे और अपना वोट डाला। साथ ही, लोगों से विकास और सुरक्षा के लिए वोट करने की अपील भी की।

Recommended Video

    UP Election 2022 Phase 6: Gorakhpur में मतदान के बाद क्या बोले CM Yogi Adityanath | वनइंडिया हिंदी
    Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath casts his vote in the sixth phase

    वोट डालने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता जनार्दन में उत्साह है। ये आम लोगों की जागरूकता का प्रमाण है कि जनता अपने संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक है। 10 जनपदों के मतदाताओं से मेरी अपील है कि भाजपा को वोट दें। हम 80% से अधिक सीटें जीतेंगे और भाजपा रिकॉर्ड बनाएगी। सीएम योगी ने कहा कि चुनाव के निर्णायक मोड़ पर हैं। 5 वर्षों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में विकास के कई काम हुए हैं।

    कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के हर जनपद में एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज के लक्ष्य को हासिल किया है। आपका एक वोट राज्य को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में साबित होगा। सीएम ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि लोग बड़ी संख्या में मतदान करेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी रिकॉर्ड बनाएगी और बड़ी संख्या में सीटें जीतेगी। हम 80% से अधिक सीटें जीतेंगे। विकास और सुरक्षा के लिए वोट करें, बीजेपी को वोट दें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+