पंचायत चुनाव की वोटिंग से पहले गोरखपुर में खूनी संघर्ष, प्रधान प्रत्याशी गिलगिल दुबे को मारी गोली
पंचायत चुनाव की वोटिंग से पहले गोखपुर में खूनी संघर्ष, प्रधान प्रत्याशी गिलगिल दुबे को मारी गोली
गोरखपुर, अप्रैल 15: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश के 18 जिलों में आज यानी (15 अप्रैल) को वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। तो वहीं, पहले चरण के मतदान से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पूर्व प्रधान गिलगिल दुबे उर्फ राघवेंद्र नारायण दुबे को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में पूर्व प्रधान के परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, इस घटना के बाद पूर्व प्रधान के परिजनों के आरोपों के बाद प्रधान प्रत्याशी शम्भू यादव को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Recommended Video

यह मामला खजनी थानाक्षेत्र के (परसाडाड़) महुआडाबर गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गिलगिल उर्फ राघवेंद्र नारायण दुबे पांच साल पहले प्रधान थे। पिछली बार गांव के शम्भू यादव प्रधान चुने गए। इस वर्ष गिलगिल दुबे व निवर्तमान प्रधान शम्भू भी प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में दोनों में तनातनी चल रही थी। घायल गिलगिल के भाई भोलेन्द्र ने बताया कि गांव में घर आते समय शम्भू ने गोली मार दी। गोली गिलगिल के पेट में लगी है। समर्थकों के अनुसार जिस समय गिलगिल घर आ रहे थे, उसी समय शम्भू ने गोली चलाई।
फिलहाल पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, शम्भू पक्ष के लोगों का आरोप है कि गोली गिलगिल पक्ष के ही तरफ से चली है। हालांकि, पुलिस ने पूर्व प्रधान के परिजनों के आरोपों के बाद प्रधान प्रत्याशी शम्भू यादव को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहले चरण में हो रहा मतदान
गौरतलब है कि गोरखपुर जिले में पहले चरण के तहत मतदान हो रहा है. गोरखपुर जिले में 4647 बूथों पर गुरुवार सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण के चुनाव में 29,78,569 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
-
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications