Gorakhpur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन की मौत, चालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तेज रफ्तार कर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। दो अलग-अलग हादसे में 6 लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी चालकों को गिरफ्तार कर लिया है।

गोरखनाथ और रामगढ़ताल इलाके में यह दोनों घटनाएं हुई हैं। गोरखनाथ इलाके में रामनगर चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें दो की मौत हो गई।

उधर, रामगढ़ताल इलाके के नौकायन चंपा देवी पार्क के पास अनियंत्रित कार, स्कूटी और बाइक में टक्कर मारते हुए पलट गई। मृतकों की पहचान गोरखनाथ के जाहिदाबाद निवासी मोईन (42) और अकील अहमद (38) के रूप में हुई है। जबकि, ताहिर की हालत गंभीर है।

gorakhpur

नौकायन चंपा देवी पार्क के पास रविवार की रात में अनियंत्रित कार ने स्कूटी और बाइक में टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में बाइक, स्कूटी सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जिसमें रानीबाग निवासी सुंदर उर्फ प्रियांशु राय (19) की मौत हो गई।

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि दोनों आरोपी चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी गोपाल यादव पुत्र श्रीकान्त यादव निवासी चुरिया थाना लार जनपद देवरिया ,हाल पता रसूलपुर इन्द्रानगर निकट शकुन्तला मैरेज हाउस थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर। व सूर्य प्रताप सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी विनायकपुरम सेंट जोसेफ स्कूल के पीछे थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+