Gorakhpur News: होटल से हो रहा था ई-टिकटों का अवैध कारोबार, सुरक्षा बलों ने किया भंडोफोड़, की गिरफ्तारी
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से ई-टिकटों के अवैध कारोबार का मामला सामने आया है। रेलवे सुरक्षा बल ने कई ई-टिकटों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
20 फरवरी को रेलवे सुरक्षा बल एवं अपराध आसूचना शाखा, गोरखपुर द्वारा निगरानी के दौरान स्टेशन रोड, गोरखपुर स्थिल एक होटल से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 09 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया। इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल एवं अपराध आसूचना शाखा, गोरखपुर द्वारा निगरानी के दौरान स्टेशन रोड, गोरखपुर स्थित गेस्ट हाउस से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति के निशानदेही पर एक अन्य व्यक्ति को 137 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया।

19 फरवरी को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, मऊ को गाड़ी संख्या-01028 में 12 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को बाल कल्याण समिति, मऊ को सुपुर्द किया गया। 19 फरवरी को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, मनकापुर को गाड़ी संख्या-15707 में 21 वर्ष का एक युवक एवं 19 वर्ष की एक युवती मिली। पूछताछ के उपरान्त युवक एवं युवती को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
19 फरवरी को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, छपरा को गाड़ी संख्या-15017 के रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पाटी द्वारा महिला यात्री का छूटा एक पर्स बरामद कर रेलवे सुरक्षा बल, देवरिया पोस्ट पर जमा किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर पर्स को उसे सुपुर्द किया गया। 19 फरवरी, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, कप्तानगंज को गाड़ी संख्या-19037 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 20 फरवरी, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या-13020 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications