रवि किशन तो लड़ाई में हैं ही नहीं, यहां का समीकरण कुछ और है, हमने तैयारी कर ली है- ब्रजेश गौतम
Lok Sabha Seat Gorakhpur Ground Report: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी दावेदारी कर रही हैं। अपनी तैयारियों में जुटी हैं। जनसंपर्क तेज है। वन इंडिया हिंदी की टीम ने गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की तैयारियों और नीतियों के बारे में जानने के लिए सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधा।
कार्यकर्ताओं में उत्साह समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जन-जन तक जाकर संपर्क कर रहे हैं। समाजवादी विचारधारा से अवगत करा रहे हैं। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य है।
काजल निषाद की अनुपस्थिति में ऐसे हो रहा कार्य जिलाध्यक्ष ने बताया कि काजल निषाद का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। हम सभी ईश्वर से कामना करते हैं कि वह शीघ्र स्वस्थ्य हों और चुनाव प्रचार में जुटें। उनकी अनुपस्थिति में हम सब की जिम्मेदारी और बढ़ गयी है, लेकिन कार्यकर्ता और पदाधिकारी कड़ी मेहनत कर प्रचार अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

सरकार ने महंगाई के सभी रिकार्डों को तोड़ दिया विकास का पैमाना होता है कि युवाओं को रोजगार मिले। महंगाई की मार न झेलनी पड़ी। जीवन स्तर में सुधार हो लेकिन डबल इंजन की सरकार यह सब करने में फेल हुई है। इस सरकार ने महंगाई के सभी रिकार्डों को तोड़ दिया। तेल,दाल,सिलेण्डर सभी चीजें महंगी हुई हैं। इसका जवाब जनता इस चुनाव में देगी।
Recommended Video
रवि किशन शुक्ला तो लड़ाई में हैं ही नहीं गोरखपुर में रवि किशन शुक्ला तो लड़ाई में हैं ही नहीं। यहां का समीकरण कुछ और है। उसकी तैयारी हमने कर ली है। इसमें हमारी जीत है। सांसद जनता से दूर रहते हैं। जनता उनसे असंतुष्ट है। गोरखपुर में जो भी विधानसभाएं हैं उनकी समस्याएं बरकार हैं। सांसद ने इन समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं दिया।
जो कहते हैं वह भी नहीं पूरा करते गांवों में जो सड़कें हैं उनका बुरा हाल है। केशव मौर्य जब पीडब्लूडी विभाग देख रहे थे उस समय कहा था कि सड़कें सौ दिन में गढ्ढ़ा मुक्त होंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ये जो कहते हैं वह भी नहीं पूरा करते हैं।
जनता पूछ रही सवाल यहां की जनता सांसद रवि किशन से पूछती है कि जिस गांव को उन्होंने गोद लिया था उसका विकास अब तक क्यों नहीं हुआ? गोद लिए गांव का जब यह हाल है तो विकास क्या होगा।
न्याय की उम्मीद नहीं न्याय की तो उम्मीद ही नहीं है। न्याय की बात करो तो अन्याय शुरु हो जाता है। बड़ा सवाल है। इन सभी सवालों पर बात करो तो ये हिन्दू मुस्लिम की बात करती है बीजेपी। पीएम मोदी ने जो वादा किया सब अधूरा है। चाहे रोजगार की बात हो या खाते में पैसे की।
सारे भ्रष्ट नेता मोदी वाशिंग में धुल जा रहे हैं जो भ्रष्ट नेता बीजेपी का दामन थाम ले रहे हैं वे मोदी वाशिंग मशीन में धुलकर साफ हो जा रहे हैं और उनमें शामिल हो जा रहे हैं। जो इनसे हाथ नहीं मिला रहे उन्हें ईडी सीबीआई से डराया जा रहा है।
हम लड़ने वाले लोग हैं
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन लड़ने वालों में है। हम लड़ाई करेंगे। अन्याय और गलत नीतियों का हमेशा विरोध करेंगे। इस बार जनता हमारे साथ है और हम जीत रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications