Indian Railway: दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर होगा इन ट्रेनों का ठहराव, देखें पूरी लिस्ट
Railway Update News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु विभिन्न एक्सप्रेस गाड़ियों का प्रायोगिक आधार पर 01 मिनट का ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर निम्नवत प्रदान किया जायेगा।
- थावे से 16 मार्च, 2024 से प्रस्थान करने वाली 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस बराभूम स्टेशन पर 04.24 बजे पहुँचकर 04.25 बजे प्रस्थान करेगी।
- टाटानगर से 17 मार्च, 2024 से प्रस्थान करने वाली 18181 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस बराभूम स्टेशन पर 22.52 बजे पहुँचकर 22.53 बजे प्रस्थान करेगी।
- सम्बलपुर से 17 मार्च, 2024 से प्रस्थान करने वाली 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस नामकोम स्टेशन पर 17.36 बजे पहुँचकर 17.37 बजे तथा टाटीसिलवे स्टेशन 17.41 बजे पहुंचकर 17.42 बजे प्रस्थान करेगी।
- गोरखपुर से 16 मार्च, 2024 से प्रस्थान करने वाली 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस टाटीसिलवे स्टेशन पर 06.42 बजे पहुंचकर 06.43 बजे तथा नामकोम स्टेशन पर 06.47 बजे पहुँचकर 06.48 बजे प्रस्थान करेगी।

प्रशासन द्वारा होली त्यौहार पर यात्री जनता की सुविधा हेतु 22 मार्च, 2024 को चलने वाली 01431 पुणे-गोरखपुर विशेष गाड़ी के बस्ती स्टेशन पर पूर्व में दिये गये ठहराव समय मे परिवर्तन किया गया है। यह गाड़ी बस्ती स्टेशन से 19.24 बजे के स्थान पर 19.27 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 17 मार्च, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर को निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या-03 पर 14 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड हेल्प लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 17 मार्च, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, बहराइच को निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या-02 पर 10 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को वन स्टाॅप सेन्टर, बहराइच को सुपुर्द किया गया। 16 मार्च, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, ऐशबाग को निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या-02 पर 13 वर्ष का एक लड़का रोता हुआ मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड हेल्प लाइन, लखनऊ को सुपुर्द किया गया।
15 मार्च, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, स्कोर्ट पार्टी द्वारा यात्री से प्राप्त सूचना पर गाड़ी संख्या-12556 में निगरानी के दौरान एक व्यक्ति फर्जी टी.टी.ई बनकर यात्रियों से पैसा वसूलते हुए मिला। उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर राजकीय रेलवे पुलिस, गोंडा के अन्तर्गत मामला पंजीकृत किया गया।












Click it and Unblock the Notifications