कासगंज-अछनेरा स्पेशल ट्रेन रहेगी निरस्त, टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस के समय में हुआ परिवर्तन, देखें पूरी डिटेल

Indian Railway News: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु इज्जतनगर मण्डल के कासगंज-मारहरा स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-402 पर मरम्मत कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण 17 एवं 20 जून,2024 को 05347/05348 कासगंज-अछनेरा-कासगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु बशारतगंज-आंवला स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-21 पर मरम्मत कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण टनकपुर से 09 जून,2024 को चलने वाली 12035 टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस टनकपुर से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी तथा दिल्ली से 09 जून,2024 को चलने वाली 12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस दिल्ली से 210 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी ।

train

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून, 2024 को पूर्वाेत्तर रेलवे की महाप्रबन्धक सौम्या माथुर के मुख्य आतिथ्य में रेलवे अधिकारी क्लब, गोरखपुर में पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर महाप्रबन्धक सुश्री सौम्या माथुर, अपर महाप्रबन्धक दिनेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी नीलमणि, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री मनोज कुमार अग्रवाल एवं प्रमुख विभागाध्यक्षों ने पर्यावरण स्थिरता पर यांत्रिक विभाग द्वारा मुद्रित रिपोर्ट ''इन्वायरमेन्ट सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट 2023-24'' के तीसरे संस्करण का विमोचन किया। पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिकारी क्लब में महाप्रबन्धक सौम्या माथुर, अपर महाप्रबन्धक, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री मनोज कुमार अग्रवाल सहित प्रमुख विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन (नरवो) की सदस्याओं ने पौधारोपण किया और महाप्रबन्धक ने कोचिंग डिपो, गोरखपुर द्वारा लगाई गई स्वच्छता प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+