Gorakhpur News: पेट में चाकू मारकर हत्या करने का किया था प्रयास, पुलिस ने की यह कार्रवाई

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक व्यक्ति के पेट में चाकू मारकर उसकी हत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ ने बताया कि उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह व पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर संबंधित धाराओं में पंजीकृत अभियुक्त हिमांशु सिंह को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

gorakhpur

घटना का संक्षिप्त विवरण

प्रतिवादीगण द्वारा दुकान के विवाद को लेकर गाली गुप्ता देते हुए हत्या करने के नियत से आवेदिका के पति के पेट मे चाकू मार कर घायल कर देने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
आरोपी हिमांशु सिंह पुत्र मोहलाल सिंह वृन्दावन राजेन्द्र नगर पश्चिमी थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर ली गयी है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 आशीष कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी सुभाष चन्द्र बोस नगर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर, प्रशि0 उ0नि0 आदित्य कुमार पाण्डेय थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+