Gorakhpur News: जमीन का लालच देकर हड़प लेते थे पैसे, पुलिस ने सरगना सहित तीन पर की गैंगस्टर की कार्रवाई
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस ने जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गयी है। यह गिरोह कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कई थानों में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
एसएसपी ने बताया कि अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में धोखाधड़ी सहित कई मामलों में वांछित तीन आरोपियों गैंग लीडर खूबलाल यादव, ईनामुल्लाह, लालचन्द निषाद के खिलाफ गैगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गयी है।

थानाध्यक्ष चिलुआताल ने बताया कि ये सभी आर्थिक, भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर व्यक्तियों से लाभ के अनुबन्ध पर जमीन लेकर लोगों को बहला-फुसलाकर जमीन का लालच देकर पैसा हड़प लेने जैसे अपराध कारित करते रहते है ।
गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्यों का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है, जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट तैयार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए गैंग लीडर सहित तीन पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गयी।












Click it and Unblock the Notifications