Gorakhpur News: MMMUT ने बीबीए, बीटेक सहित इन पाठ्यक्रमों में काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर जारी किया यह अपडेट

Gorakhpur News: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बी बी ए, बी फार्म प्रथम वर्ष, बी टेक द्वितीय वर्ष लेटरल एंट्री, बी फार्म द्वितीय वर्ष लेटरल एंट्री पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2024-2025 हेतु सी यू ई टी (यू जी) की मेरिट के आधार पर काउंसलिंग की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।

Gorakhpur DDU University ने बीपीएड व पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग के सीट आवंटन का परिणाम किया घोषित
विश्वविद्यालय ने प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग हेतु दिनांक 17 अगस्त तक पंजीकरण कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी वि वि की वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विस्तृत कार्यक्रम संलग्न है।

mmmut

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि एमएमएमयूटी में बीबीए, बीफार्मा और बीटेक लेटरल एंट्री में प्रवेश के लिए सीयूईटी के जरिए प्रवेश की प्रक्रिया को संपन्न किया जाता है. सीयूईटी यूजी का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है. जिन छात्र-छात्राओं ने सीयूईटी यूजी में आवेदन के समय संस्था के रूप में एमएमएमयूटी का चयन किया था, उनकी सूची एनटीए की ओर से भेज दी गई है. सीयूईटी यूजी में जिन अभ्यर्थियों ने एमएमएमयूटी का चयन संस्‍था के रूप में किया था, वे 6 से 17 अगस्त तक पंजीकरण करा सकते हैं. उन्‍हें विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+