Gorakhpur DDU University ने बीपीएड व पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग के सीट आवंटन का परिणाम किया घोषित
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की बीपीएड तथा पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग के सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। एमएड प्रवेश के आवंटन परिणाम कल घोषित कर दिए जाएंगे।
ये अभ्यर्थी 7 से 9 अगस्त तक आवंटित सीटो के लिए प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।10 अगस्त से 12 अगस्त तक उन्हें आवंटित केंद्रों पर अपने प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए सभी मूल प्रमाणपत्रों सहित उपस्थित होना होगा।

शुल्क जमा न करने या प्रमाणपत्र सत्यापित न होने की दशा में इनका आवंटन निरस्त हो जाएगा। अपूर्ण परीक्षाफल वाले अभ्यर्थियों को सुझाव दिया जाता है कि अर्हता परीक्षा उत्तीर्ण न होने या आवश्यक प्रमाणपत्र उपलब्ध न होने की स्थिति में वे शुल्क जमा न करें क्योंकि ऐसी दशा में उनका प्रवेश नहीं होगा।
पूर्व में घोषित यूजी के 14 और पीजी के 22 कोर्सेज के लिए हुए आवंटन वाले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों के सत्यापन का कार्य आज दूसरे दिन भी जारी रहा। निर्धारित समयावधि में सत्यापन न कराने वाले अभ्यर्थियों की सीट निरस्त हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications