Lok Sabha Election: DDU University के छात्रों ने नई शिक्षा नीति पर दी यह खास प्रतिक्रिया
Gorakhpur Lok Sabha Ground Report: लोकसभा चुनाव को लेकर दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के छात्रों व शिक्षिकाें ने अपना विचार प्रस्तुत किया। वन इंडिया हिंदी की टीम ने इन सभी लोगों से खास बातचीत की है। नई शिक्षा नीति पर भी इन लोगों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत डॉक्टर अर्पणा पाण्डेय ने कहा कि सरकार ने जो नई शिक्षा नीति लागू की है वह हम सभी के लिए महत्वपूर्ण हैं। उसके जितने भी मापदंड हैं उस पर विश्वविद्यालय गहनता से कार्य कर रहा है।

डॉक्टर अर्पणा पाण्डेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव का होना खुशी की बात है और इससे भी ज्यादा खुशी की बात यह है कि विश्वविद्यालय के पठन पाठन पर इसका प्रभाव उस रुप में नहीं पड़ रहा है जिस रुप में पहले पड़ता था। छात्राओं की कक्षाएं नियमित हैं। परीक्षाएं होने वाली हैं। सभी सुचारु रुप से चल रहा है। पहले चुनाव के नाम पर छुट्टियां कर दी जाती हैं। कुलपति ने फालतू छुट्टियों को खत्म कर दिया है। सुचारु रुप से व्यवस्था चल रही है।
Recommended Video
डीडीयू की बीए फाइनल की छात्रा प्रतिमा त्रिपाठी कहती हैं कि नई शिक्षा प्रणाली छात्र हित में है। इससे कैरियर को भी बढ़ावा मिल रहा है। शिक्षा प्रणाली का जो मापदंड है वह अच्छा है। हर क्षेत्र में छात्रों को बढ़ावा मिल रहा है। आज का युवा बेरोजगार नहीं रहने वाला है। शिक्षा प्रणाली की देन है। आज कैरियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं।
प्रतिमा ने कहा कि हम भारत सरकार की सभी नीतियों से संतुष्ट हैं। आज देश सही दिशा में बढ़ रहा है। बीजेपी की सभी योजनाएं सही हैं। इन्होंने कहा कि इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। योगी सरकार ने कानून पर अच्छा काम किया है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे निकलकर आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications