Indian Railway: चंडीगढ़ स्टेशन पर हो रहे कार्य के चलते शॉर्ट टर्मिनेट हुई कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
Gorakhpur News: यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर रेलवे के चण्डीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 01 के उन्नयन कार्य हेतु ब्लाॅक दिये जाने के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन तथा मार्ग परिवर्तन निम्नवत् किया जायेगा।
शार्ट टर्मिनेशन
- लखनऊ जं. से 11 जुलाई से 08 अगस्त, 2024 तक चलने वाली 15011 लखनऊ जं.-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस चण्डीगढ़ के स्थान पर अम्बाला कैंट में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी अम्बाला कैंट से चण्डीगढ़ के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- रामनगर से 15, 22, 29 जुलाई एवं 05 अगस्त, 2024 तक चलने वाली 12527 रामनगर-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस चण्डीगढ़ के स्थान पर अम्बाला कैंट में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी अम्बाला कैंट से चण्डीगढ़ के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

Indian Railway: ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, यह है नई अपडेट
शार्ट ओरिजिनेशन-
- चण्डीगढ़ से 12 जुलाई से 09 अगस्त, 2024 तक चलने वाली 15012 चण्डीगढ़-लखनऊ जं. एक्सप्रेस चण्डीगढ़ के स्थान पर अम्बाला कैंट से चलायी जायेगी। यह गाड़ी चण्डीगढ़ से अम्बाला कैंट के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- चण्डीगढ़ से 15, 22, 29 जुलाई एवं 05 अगस्त, 2024 तक चलने वाली 12528 चण्डीगढ़-रामनगर. एक्सप्रेस चण्डीगढ़ के स्थान पर अम्बाला कैंट से चलायी जायेगी। यह गाड़ी चण्डीगढ़ से अम्बाला कैंट के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन-
- सहरसा से 14, 21, 28 जुलाई एवं 04 अगस्त, 2024 को चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला कैंट-सरहिन्द-सानेहवाल के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह गाड़ी चण्डीगढ़ स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
- अमृतसर से 15, 22, 29 जुलाई एवं 05 अगस्त, 2024 को चलने वाली 15531 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सानेहवाल-सरहिन्द-अम्बाला कैंट के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह गाड़ी चण्डीगढ़ स्टेशन पर नहीं रूकेगी।












Click it and Unblock the Notifications