Indian Railway: मुम्बई सेन्ट्रल-बनारस एसी होली स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें नई अपडेट
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 09183/09184 मुम्बई सेन्ट्रल-बनारस-मुम्बई सेन्ट्रल वातानुकूलित होली विशेष गाड़ी का संचलन मुम्बई सेन्ट्रल से 20 मार्च, 2024 दिन बुधवार को तथा बनारस से 22 मार्च, 2024 दिन शुक्रवार को 01 फेेरे के लिये किया जायेगा।
09183 मुम्बई सेण्ट्रल-बनारस वातानुकूलित होली विशेष गाड़ी 20 मार्च, 2024 बुधवार को मुम्बई सेण्ट्रल से 22.50 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 23.28 बजे, दूसरे दिन पालघर से 00.20 बजे, वापी से 01.05 बजे, बलसाड से 01.27 बजे, सूरत से 03.29 बजे, वड़ोदरा से 05.15 बजे, रतलाम से 08.50 बजे, कोटा से 12.20 बजे, सवाई माधोपुर से 13.40 बजे, गंगापुर सिटी से 14.33 बजे, भरतपुर से 16.42 बजे, अछनेरा से 17.05 बजे, आगरा फोर्ट से 17.50 बजे, टुण्डला से 19.25 बजे, शिकोहाबाद से 20.17 बजे, मैनपुरी से 21.07 बजे, भोगाँव से 21.27 बजे, फर्रूखाबाद से 23.15 बजे, तीसरे दिन कन्नौज से 00.15 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 02.25 बजे, लखनऊ से 04.25 बजे, राय बरेली जं0 से 05.55 बजे, अमेठी से 06.52 बजे, मां वेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ से 07.35 बजे, जंघई से 08.32 बजे तथा भदोही से 09.02 बजे छूटकर बनारस 10.30 बजे पहुंचेगी।

Indian Railway: पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का होगा प्रायोगिक ठहराव, देखें पूरी डिटेल
09184 बनारस-मुम्बई सेण्ट्रल वातानुकूलित होली विशेष गाड़ी 22 मार्च, 2024 शुक्रवार को बनारस से 14.30 बजे प्रस्थान कर भदोही से 15.17 बजे, जंघई से 15.44 बजे, मां वेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ से 17.15 बजे, अमेठी से 17.48 बजे, राय बरेली से 18.45 बजे, लखनऊ से 21.25 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 22.20 बजे, दूसरे दिन कन्नौज से 01.00 बजे, फर्रूखाबाद से 03.00 बजे, भोगाँव से 03.50 बजे, मैनपुरी से 04.12 बजे, शिकोहाबाद से 05.12 बजे, टुण्डला से 06.52 बजे, आगरा फोर्ट से 07.40 बजे, अछनेरा से 09.00 बजे, भरतपुर से 10.02 बजे, गंगापुर सिटी से 11.30 बजे, सवाई माधोपुर से 12.20 बजे, कोटा से 13.50 बजे, रतलाम से 17.55 बजे, वड़ोदरा से 21.54 बजे, सूरत से 23.54 बजे, तीसरे दिन बलसाड से 01.08 बजे, वापी से 01.30 बजे पालघर से 02.59 बजे तथा बोरीवली से 03.41 बजे छूटकर मुम्बई सेण्ट्रल 04.20 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी के 04, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित 16 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications