Indian Railway: दरभंगा-दौराई होली स्पेशल ट्रेन दिल्ली, बिहार व यूपी के यात्रियों की राह बनाएगी आसान
Indian Railway News UP: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05537/05538 दरभंगा-दौराई-दरभंगा होली विशेष गाड़ी का संचलन दरभंगा से 16 से 30 मार्च, 2024 तक प्रत्येक शनिवार को तथा दौराई से 17 से 31 मार्च, 2024 तक प्रत्येक रविवार को तीन फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05537 दरभंगा-दौराई होली विशेष गाड़ी 16 से 30 मार्च, 2024 तक प्रत्येक शनिवार को दरभंगा से 13.15 बजे प्रस्थान कर सीतामढ़ी से 14.25 बजे, बैरगनिया से 14.53 बजे, रक्सौल से 15.55 बजे, नरकटियागंज से 18.10 बजे, कप्तानगंज से 21.02 बजे, गोरखपुर से 22.40 बजे, खलीलाबाद से 23.25 बजे, बस्ती से 23.54 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 01.50 बजे, सीतापुर से 04.58 बजे, शाहजहाॅपुर से 07.14 बजे, बदायूॅ से 09.45 बजे, कासगंज से 11.40 बजे, हाथरस सिटी से 13.04 बजे, मथुरा जं. से 14.15 बजे, भरतपुर से 15.15 बजे, बांदीकुई से 17.57 बजे, जयपुर से 19.30 बजे, किशनगढ़ से 20.52 बजे तथा अजमेर से 22.10 बजे छूटकर दौरई 22.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05538 दौराई-दरभंगा होली विशेष गाड़ी 17 से 31 मार्च, 2024 तक प्रत्येक रविवार को तथा दौराई से 23.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन अजमेर से 00.25 बजे, किशनगढ़ से 00.55 बजे, जयपुर से 02.40 बजे, बांदीकुई से 04.07 बजे, भरतपुर से 05.12 बजे, मथुरा जं. से 06.55 बजे, हाथरस सिटी से 07.42 बजे, कासगंज से 09.10 बजे, बदाॅयू से 10.53 बजे, शाहजहाॅपुर से 13.17 बजे, सीतापुर से 16.20 बजे, गोण्डा से 19.30 बजे, बस्ती से 20.40 बजे, खलीलाबाद से 21.12 बजे, गोरखपुर से 22.30 बजे, कप्तानगंज से 23.20 बजे, तीसरे दिन नरकटियागंज से 02.05 बजे, रक्सौल से 02.50 बजे, बैरगनिया से 03.39 बजे तथा सीतामढ़ी से 04.30 बजे छूटकर दरभंगा 06.50 बजे पहुंचेगी
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02 तथा शयनयान श्रेणी के 18 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications