Indian Railway:लखनऊ- वाराणसी एक्सप्रेस सहित निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
Cancelled Trains List: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के वाराणसी-जंघई-फाफामऊ-प्रयागराज जं0 एवं वाराणसी-जंघई-माँ बेला देवी धाम प्रतापगढ़ रेल खण्ड के जंघई-बरयाराम-उग्रसेनपुर खण्ड के दोहरीकरण एवं जंघई यार्ड रिमाडलिंग के परिप्रेक्ष्य में नान-इण्टरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं पुनर्निर्धारण निम्नवत किया जायेगा।
निरस्तीकरण-
- बनारस से 12 से 14 सितम्बर,2024 तक चलने वाली 15107 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- लखनऊ से 12 से 14 सितम्बर,2024 तक चलने वाली 15108 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- बनारस से 11 से 14 सितम्बर,2024 तक चलने वाली 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- नई दिल्ली से 12 से 15 सितम्बर,2024 तक चलने वाली 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- बनारस से 12 सितम्बर,2024 को चलने वाली 22541 बनारस-आनन्द विहार टर्मिनस गरीब रथ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

Indian Railway: चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का बदला मार्ग, देखें पूरी डिटेल
- आनन्द विहार टर्मिनस से 13 सितम्बर,2024 को चलने वाली 22542 आनन्द विहार टर्मिनस-बनारस गरीब रथ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गाजीपुर सिटी से 03 से 22 सितम्बर,2024 तक चलने वाली 05437 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम मेमू विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- प्रयागराज संगम से 03 से 22 सितम्बर,2024 तक चलने वाली 05438 प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी मेमू विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- बनारस से 03 से 22 सितम्बर,2024 तक चलने वाली 05117 बनारस-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ से 03 से 22 सितम्बर,2024 तक चलने वाली 05118 माँ बेल्हा देवी धाम प्रतागढ़-बनारस अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications