GATE 2024 Result: गोरखपुर विश्वविद्यालय के इन 16 विद्यार्थियों ने गेट परीक्षा में लहराया परचम, देखें पूरी List
GATE EXAM NEWS GORAKHPUR: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानि GATE एग्जाम उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), भारत सरकार और राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड (NCB) द्वारा आयोजित की जाती है| GATE भारत के सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है, जो छात्रों के लिए अपने करियर को आगे बढ़ाने के कई अवसर प्रदान करती है| इसका आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न इंजीनियरिंग और विज्ञान पोस्ट ग्रेजुएट विषयों की समझ की जांच करने के उद्देश्य से किया जाता है|
गेट (GATE) देश की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसमे कुल विषयों की संख्या 29 होती है| अब इस परीक्षा में मानविकी और सामाजिक विज्ञान के कुछ विषयों जैसे मनोविज्ञान को भी शामिल किया गया है| जिसके माध्यम से पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स और पीएचडी के लिए देश के प्रसिद्ध कॉलेज में Direct दाखिला मिल सकता है| इस एग्जाम का उपयोग देश के प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज से मास्टर डिग्री में एडमिशन के लिए भी कर सकते हैं|
गेट (GATE) परीक्षा में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से शाम तक प्राप्त सूचना के अनुसार 14 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन सभी परिणामों में विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में सफलता हासिल की है।

विश्वविद्यालय से गेट (GATE) परिणाम में सफल अभ्यर्थियों में मनोविज्ञान विभाग से प्रतीक रंजन तिवारी जैव तकनीकी विभाग से आयुष सिंह, प्रियंका, भौतिक विज्ञान विभाग से चन्दन रौनियार, अभिनव यादव, सुमैया परवीन, प्रियांशु सिंह, सत्यम डालमिया, आयुषी भटनागर रसायन विभाग से अंकित कुमार गुप्ता, चंद्रशेखर मौर्या वनस्पति विज्ञान में इरफ़ान, शिवांगी, नशरा गणित विभाग से शिवम् कुमार मिश्रा शामिल हैं।
कुलपति प्रो. पूनम टण्डन जी ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि यहाँ के छात्रों में अपार संभावनाएँ हैं और उन्होंने हाल के गेट परीक्षा परिणाम में सफलता प्राप्त कर इसे प्रमाणित भी किया। बड़े पैमाने पर विद्यार्थियों को मिली सफलता से विश्वविद्यालय के गौरव में अभिवृद्धि हुई है। गेट में सफल अभ्यर्थियों से अन्य छात्रों को प्रेरणा मिलेगी और इससे विश्वविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति एक वातावरण तैयार होगा। विश्वविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति छात्रों का रुझान बढ़ाने के लिए कोचिंग क्लासेज़ और अभिमुखन कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाने का प्रयास किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications