Dhanteras 2024: धनतेरस पर गोरखपुर के सजे बाजार, 700 करोड़ से अधिक का होगा कारोबार
Dhanteras News Gorakhpur Uttar Pradesh: धनतेरस का पर्व आज मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का मनाया जाता है। इसे लेकर सीएम योगी के शहर गोरखपुर में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार पूरी तरह सज चुके है।
आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रानिक की दुकानें, आटो बाजार हर जगह लोगों की भीड़ कुछ दिनों से देखने को मिल रही है। जानकारों के मुताबिक आज गोरखपुर में 700 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।

बहुत सारे लोगों ने धनतेरस से पहले ही सामनों की बुकिंग कर ली है ताकि आज डिलेवरी समय पर हो सके। दुकानों पर ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक आफर दिए जा रहे हैं। ई-कामर्स प्लेटफार्म को चुनौती देने के लिए बड़े शो-रूम भी अच्छी छूट के साथ क्रेडिट कार्ड पर ईएमआइ की सुविधा दे रहे हैं।
गोरखपुर के असुरन स्थित राप्ती कॉम्प्लेक्स, पादरी बाजार, गोलघर, अलीनगर, मेडिकल कालेज रोड, मोहद्दीपुर, मियां बाजार, गोरखनाथ और हिंदी बाजार में, रेती, सूरजकुंड में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
आभूषण की दुकानों पर इस बार कम वजन व मूल्य वाले धनतेरस को खास बनाएंगे। बाजार में 100 मिलीग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सोने के सिक्के उपलब्ध हैं, जिसकी खरीदारी बजट के अनुसार कर सकते हैं। आमतौर पर धनतेरस पर चांदी के पुराने विक्टोरिया वाले सिक्के तथा लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की खरीदने की परंपरा रही है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से लोगों ने सोना खरीदना शुरू कर दिया है। धनतेरस के बहाने लोग सोने की खरीदारी करते हैं, क्योंकि इसमें निवेश सुरक्षित माना जाता है।
इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन
- कालीमंदिर से गोलघर की तरफ लोडर, ऑटो व ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- कचहरी चौराहा से गणेश चौराहा की ओर, जीएम पोस्ट ऑफिस तिराहा से गणेश चौराहा की ओर व तमकुही तिराहा से कचहरी चौराहा की ओर ऑटो एवं ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
शास्त्री चौराहा से कचहरी चौराहा की ओर ऑटो एवं ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- घोष कंपनी चौराहा होकर रेती चौराहा जाने वाले और नखास चौराहा जाने वाले ऑटो एवं ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के लोडर, ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- अलहदादपुर तिराहे से घंटाघर की तरफ रायगंज होते हुए सभी प्रकार के लोडर, ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
शहर में आने के दौरान अपने गोलघर बाजार में मल्टीलेवल पार्किंग जलकल गोलघर, सिनेमा रोड पर युनाइटेड टाकीज के सामने, कचहरी टाउनहाल का मैदान, कचहरी क्लब पार्किंग और संबंधित माल/प्रतिष्ठान के पार्किंग में ही वाहनों खड़ा करें। यदि सड़क पर किसी का वाहन पाया गया तो यातायात पुलिस चालान काटकर जुर्माना वसूल करेगी।












Click it and Unblock the Notifications