Gorakhpur News: DDU University इस तिथि को घोषित करेगा प्रवेश परीक्षा का परीणाम, जानिए कब होगी कांउसिलिंग

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक प्रवेश परीक्षायें 9 जुलाई को समाप्त हो रही हैं। इन परीक्षाओं के परिणाम एक सप्ताह के भीतर घोषित कर दिये जायेंगें। इस महीने के अंतिम सप्ताह में विश्वविद्यालय प्रशासन ऑनलाइन कांउसिलिंग शुरू करेगा।

उल्लेखनीय है कि स्नातक स्तर के 14 एवं परास्नातक स्तर के 33 कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षायें 27 जून से शुरू हुई थीं। यह परीक्षायें 9 जुलाई तक चलेंगी। परास्नातक के 14 कोर्सेज में सीटों की तुलना में कम आवेदन के कारण इन कोर्सेज में प्रवेश परीक्षायें आयोजित नहीं की गयीं। इन कोर्सेज में पंजीकृत अभ्यर्थियों को सीधे प्रवेश दिया जायेगा।

ddu

प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम इस महीने के तीसरे सप्ताह में घोषित कर दिये जायेगें ।विश्वविद्यालय प्रशासन परिणामों की घोषणा के एक सप्ताह बाद से कांउसिलिंग प्रक्रिया प्रारम्भ करने की योजना को अंतिम रूप दे रहा है ताकि शीघ्रातिशीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर कक्षाओं का संचालन शुरू किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि बीते 4 अप्रैल को सम्पन्न प्रवेश समिति की बैठक में वर्तमान सत्र् में कांउसिलिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन करने का फैसला किया गया था ताकि प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक बनाया जा सके।

*"प्रवेश परीक्षाओं के बाद काउंसलिंग में भी शुचिता, पारदर्शिता और अभ्यर्थियों की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। ऑनलाइन काउंसलिंग प्रतिकूल मौसम में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को दौड़भाग से बचाएगी।"*
-प्रो पूनम टंडन, कुलपति

....................................

अंतिम सप्ताह में होगी शोध पात्रता परीक्षा*

शोध पात्रता परीक्षा (RET 2023) इस माह के अन्तिम सप्ताह में आयोजित होगी। पहले यह परीक्षा तीसरे सप्ताह में संभावित थी लेकिन सी एस आई आर-नेट परीक्षा की नई तिथियां घोषित होने के कारण अब इसे अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+